8 एमपी बटालियन के एनसीसी शिविर का समापन

8 एमपी बटालियन द्वारा संचालित एनसीसी शिविर का समापन समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। इस दौरान डिप्टी कमांडर कर्नल नवदीन कादयान ने शिविर का निरीक्षण किया तथा कैडेट्स से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

शिविर कमांडेंट कर्नल सुमित दुआ ने कैडेट्स को भारतीय सेना की विशेष सेवाओं एवं सैन्य जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। समापन कार्यक्रम में कैडेट्स द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्हें उपस्थित अधिकारियों एवं अतिथियों ने सराहा।

इस अवसर पर डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल एच.एस. अहलूवालिया, कैंप एडजुटेंट धर्मपाल सिंह, अशुतोष तिवारी, हरीश झा तथा सूबेदार राजवंत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->