ग्राम गंगा मालनपुर में श्रीमद भागवत कथा में टुन्डेले परिवार ने लिया आशीर्वाद

ग्वालियर| जिले के ग्राम गंगा मालनपुर स्थित श्री जोर सरकार (हनुमान जी) धाम पर आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में खटीक समाज के टुन्डेले परिवार ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता निभाई। इस अवसर पर परिवारजनों द्वारा व्यास गद्दी पर पुष्प अर्पित कर कथा व्यास एवं साधु-संतों का माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही सभी ने धर्ममय वातावरण में कथा एवं आशीष प्रवचन श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।कार्यक्रम के दौरान राजू खटीक, राजेंद्र खटीक, दीपक खटीक, महेंद्र खटीक, भारत खटीक, कमलेश, दीपेंद्र, राजा, पुष्पेंद्र, नितिन, हेमंत टुन्डेलकर, मनीष, युवराज, अंशु , सम्राट, दक्ष एवं वंश आदि शामिल रहे।धार्मिक आयोजन में उपस्थित श्रद्धालुओं ने कथा के माध्यम से धर्म, संस्कृति एवं समाज में सद्भावना बनाए रखने का संदेश दिया। 

posted by Admin
17

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->