राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष पवैया ने नितिन नबीन से की मुलाकात
दिल्ली। राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से सौजन्य भेंट की। राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के दौरान श्री पवैया ने निकायों को आर्थिक रूप से और अधिक सुदृढ़ बनाने, सरकारी कामकाज और वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता लाने के उपाय, जमीनी स्तर पर प्रशासन को बेहतर बनाने के लिए रणनीतिक विचार-विमर्श सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की। यह मुलाकात आगामी समय में स्थानीय निकायों की कार्यप्रणाली में सुधार की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।