कैलाशवासी राजमाता माधवीराजे सिंधिया की द्वितीय पुण्यतिथि पर मुरार स्थित आदर्श गौशाला (लाल टिपारा) पर भारतीय जनता पार्टी जिला महानगर के उपाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा के द्वारा गऊ माता को हरा चारा खिलाकर गौमाता की सेवा की गई। आदर्श गौशाला में गौमाता को हरा चारा खिलाने वालो में विशाल पाराशर, विनय शर्मा, वरुण कांकोरिया, अरुण कुमार तिवारी, दीपक शर्मा, राजीव गुप्ता, आकाश शर्मा, माधव पचौरी, गोपाल शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।