कनिष्का का यश, सीबीएसई में 96.2 अंक व सीधे क्लैट में प्रवेश
ग्वालियर। सेन्ट्रल बोर्ड आफ सैकेण्डरी एजुकेशन की 12वीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में श्री अग्रवाल महासभा के कोषाध्यक्ष व प्रसिद्ध अधिवक्ता जेसी गोयल की पौत्री कु. कनिष्का गोयल ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार का नाम रोशन किया है।
अधिवक्ता पंकज गोयल की पुत्री कु. कनिष्का ने 12वीं की पढ़ाई कामन ला एडमिशन टेस्ट (CLAT) की तैयारी के साथ ही की थी। उन्होंने इसके साथ क्लैट (CLAT) की परीक्षा भी उत्तीर्ण कर अहमदाबाद की निरमा यूनिवर्सिटी में प्रवेश पा लिया है। कु. कनिष्का की इस उपलब्धि पर श्री अग्रवाल महासभा, मप्र चेंबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज एवं कैट के पदाधिकारियों ने भी बधाई दी है।