sandhyadesh

ग्वालियर में शुरू हुआ जनगणना का काम

- प्रथम चरण में हो रहा है मकान सूचीकरण व मकानों की गणना का काम 
ग्वालियर।  ग्वालियर जिले में 01 मई को उत्साहपूर्वक जनगणना का कार्य शुरू हुआ। पहले दिन प्रगणकों व सुपरवाइजर के मोबाइल फोन में एप डाउनलोड कराए गए। साथ ही शेष प्रगणकों व सुपरवाइजर को जनगणना किट व आईडी कार्ड भी वितरित किए गए। इसके बाद उमंग व उत्साह के साथ शासकीय सेवकों ने जनगणना का काम शुरू किया। आरंभ में प्रगणकों द्वारा नजरी-नक्शा तैयार किए। 
जनगणना के लिये निकले प्रगणकों का स्थानीय निवासियों ने चाय-पानी के साथ आत्मीय स्वागत भी किया। ग्राम बिल्हेटी में जब प्रगणक पहुँचे तो लोगों ने उन्हें सम्मानपूर्वक अपने घर में बिठाया और चाय-नाश्ता से स्वागत किया। भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत ग्वालियर जिले में भी प्रथम चरण में 01 से 30 मई तक मकान सूचीकरण एवं मकान गणना (एचएलबी) का कार्य किया जा रहा है। जनगणना कार्यक्रम के तहत प्रगणक घर-घर जाकर “Census 2027-HLO” मोबाइल एप का उपयोग कर डिजिटल डाटा संग्रह करेंगे। साथ ही लोगों द्वारा पोर्टल पर स्व-गणना के तहत भरी गई जानकारी का सत्यापन भी करेंगे। दोनों तरह से प्राप्त डाटा की बहुस्तरीय जाँच होगी। पहले यह कार्य पर्यवेक्षकों द्वारा किया जायेगा। साथ ही चार्ज अधिकारी भी मैदान में जाकर पुन: सत्यापन कर त्रुटियां ठीक करायेंगे। 
कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने जिलेवासियों से भी अपील की कि जनगणना के लिये आने वाले प्रगणकों को बेझिझक सही-सही जानकारी दें। आपके द्वारा दी गई जानकारी पूर्णत: गोपनीय रहेगी। साथ ही ऐसा स्पष्ट प्रावधान है कि आपके द्वारा दी गई जानकारी का उपयोग साक्ष्य के रूप में स्वीकार नहीं होगा। कलेक्टर ने कहा कि जनगणना के आंकड़े कल्याणकारी योजनाओं, संसाधनों के वितरण तथा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन कार्य के लिये आधार बनते हैं। 

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->