ट्रेड लाइसेंस को लेकर सख्ती, व्यापारियों को नोटिस जारी
ग्वालियर। नगर निगम के राजस्व विभाग द्वारा ट्रेड लाइसेंस के नवीनीकरण और नए लाइसेंस बनवाने को लेकर गांधी मार्केट, टोपी बाजार एवं सराफा बाजार क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई निगम आयुक्त संघ प्रिय एवं अपर आयुक्त (राजस्व) प्रदीप तोमर के निर्देशन में की गई।
नोडल अधिकारी राजस्व अनूप लिटोरिया ने बताया कि अभियान के दौरान गहना ज्वेलर्स, स्वर्ण सरोवर, अनेजा शंस एवं कोहिनूर वियर सहित कई व्यापारियों से संपर्क कर उन्हें ट्रेड लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए समझाइश दी गई। जिन व्यापारियों के पास वैध लाइसेंस नहीं पाए गए, उन्हें मौके पर ही नोटिस जारी किए गए। इस दौरान उपायुक्त राजस्व सुनील चौहान, कार्यालय अधीक्षक राजस्व प्रमेंद्र जादौन एवं राजस्व कर संग्रहक क्षेत्र क्रमांक 15 एवं 19 की टीम भी मौजूद रही। राजस्व विभाग ने स्पष्ट किया है कि शहर में बिना लाइसेंस व्यापार करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा दुकान भी सील की जाएगी और सभी व्यापारियों से नियमानुसार लाइसेंस बनवाने की अपील की गई है।