sandhyadesh

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिकों को उपलब्ध कराए गए श्रमिक कार्ड

ग्वालियर अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिकों के सम्मान एवं समग्र कल्याण के उद्देश्य से ग्वालियर जिले में 23 अप्रैल से 1 मई तक “श्रम सप्ताह” मनाया गया। इस अभियान के तहत “संबल योजना” में लगभग 7,638 पंजीयन आवेदनों का निराकरण किया गया तथा 2,700 से अधिक नए पंजीयन जारी किए गए। इस अवधि के दौरान जिले के समस्त जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकाय कार्यालयों में विभिन्न विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इसके साथ ही “प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना” के अंतर्गत भी जिले में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की गई। श्रम सप्ताह के दौरान एक सप्ताह में 812 नए पंजीयन आवेदन कराए गए, जो श्रमिकों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। श्रमिक दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रमों में पंजीयन कार्डों का वितरण जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में श्रमिकों को सम्मानपूर्वक किया गया। कार्यक्रमों में श्रमिकों के बीच उत्साह एवं संतोष का वातावरण देखने को मिला। श्रम सप्ताह के अंतर्गत श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। साथ ही पंजीयन एवं हितलाभ वितरण के लिए विशेष अभियान चलाया गया। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि श्रमिकों के कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयास जारी रहें। साथ ही श्रमिकों को शासन की सभी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। 

posted by Admin
17

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->