sandhyadesh

पूर्व मेयर समीक्षा गुप्ता राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष?

ग्वालियर| पूर्व महापौर (मेयर) समीक्षा गुप्ता को मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश सरकार ने लगभग 6 साल के लंबे अंतराल के बाद आयोग में ये नियुक्तियां की हैं। 
ग्वालियर की पूर्व महापौर और भाजपा की वरिष्ठ नेता समीक्षा गुप्ता को आयोग में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वे लंबे समय से भाजपा में सक्रिय रही हैं और 2020 में उन्होंने पुनः पार्टी में वापसी की थी। पूर्व विधायक रेखा यादव को मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है।  पूर्व विधायक साधना स्थापक को आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। राज्य में 2020 से महिला आयोग में अध्यक्ष और सदस्यों के पद खाली पड़े थे, जिन्हें अब मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद भरा गया है। 

posted by Admin
195

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->