नवीनीकरण नहीं कराने पर 16 नर्सिंग होम के पंजीयन निरस्त
ग्वालियर। ग्वालियर में 16 अस्पताल, नर्सिंग होमों का पंजीयन नवीनीकरण नहीं कराने पर सीएमएचओ डा. सचिन श्रीवास्तव ने म.प्र. उपचर्या गृह तथा रूजोपचार संबधी स्थापनायें (रजिस्ट्रीकरण तथा अनुज्ञापन) अधिनियम 1993 तथा नियम 1997 यथा संशोधित विधेयक 2008 एवं 2021 में निहित अधिनियम के अंतर्गत पंजीयन निरस्त किया है।
इन नर्सिंग होमों के हुए पंजीयन निरस्त
1- कल्याण जी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ग्राम बझेरा टेकनपुर, झांसी रोड, ग्वालियर
क्रेज एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित।
2- वाईएसएम अस्पताल गुप्तेश्वर के पास मंदिर, तिघरा रोड, ग्वालियर।
3 - आशा देवी मेमोरियल अस्पताल स्टोन पार्क, मोतीझील, ग्वालियर
न्यू कमला शिक्षा प्रसार एवं समाज कल्याण समिति द्वारा संचालित ।
4 - राम कृष्णा अस्पताल साडा,ग्वालियर,ग्वालियर
खालसा माइनॉरिटी सोसाइटी द्वारा संचालित ।
5- केयर एंड क्योर हॉस्पिटल ब्लॉक नंबर 28, काउंटर मेगनेट, ग्वालियर।
6 - लीला मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल , राजे पैलेस के पास, गोले का मंदिर ,ग्वालियर ।
7 -प्राइम केयर एंड क्योर हॉस्पिटल रनवाय स्वर्गीय श्रीकप्तान सिंह सोलंकी एवं रामदुलारी लोक सेवा समिति एबी रोड, ग्वालियर, ग्वालियर
स्वर्गीय श्रीमती बैकुंठी देवी शिक्षा प्रसार समिति द्वारा संचालित
8 - पीतांबरा माता नर्सिंग होम मदनपुरा, ग्वालियर, ग्वालियर
9- मयूर नर्सिंग होम सिंहपुर रोड, छावनी मुरार, ग्वालियर
10 -श्री कृष्णा अस्पताल पवनसुत कॉलोनी, सचिन तेंदुलकर चैराहा के पास , हुरावली रोड, मुरार ग्वालियर ।
11 - गौतम स्पेशलिटी अस्पताल , भितरवार रोड डबरा ।
12 - चोपड़ा चेस्ट अस्पताल 162 एच विजय नगर पार्क के सामने ,चेतकपुरी,ग्वालियर।
13 -के.के. अस्पताल रामजी का पुरा, कटी घाटी एबी रोड गिर्राज जी मंदिर के पास ,ग्वालियर
14 - वसुन्धरा राजे अस्पताल महादजी नगर, चिवाई नाका लश्कर, ग्वालियर ।
15- शिवानी आई अस्पताल, बंशी मार्केट, खुरेरी चैराहा बड़ागांव मुरार, ग्वालियर
16 - महादेव अस्पताल गिरगांव गेट के पास, भिंड रोड, ग्वालियर ।