sandhyadesh

करुणाधाम आश्रम में प्राचीन शैली पर आधारित भव्य शिवालय का होगा निर्माण

भोपाल|  धार्मिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत करुणाधाम आश्रम द्वारा प्राचीन भारतीय स्थापत्य शैलियों पर आधारित एक भव्य शिवालय का निर्माण किया जा रहा है। इसका यह शिवालय भारतीय परंपरा, संस्कृति एवं वास्तुकला की समृद्ध विरासत को दर्शाएगा।
इस भव्य निर्माण कार्य का भूमि-पूजन 24 अप्रैल को सुबह 8:30 से 10 बजे तक विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होगा। इस अवसर पर उज्जैन के प्रख्यात विद्वान डॉ. केदारनाथ शुक्ल तथा करुणाधाम आश्रम के पीठाधीश्वर गुरूदेव सुदेश शांडिल्य महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
आश्रम प्रबंधन के अनुसार यह शिवालय न केवल श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि यह क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को भी नई दिशा देगा। यह पहल धार्मिक चेतना के साथ प्राचीन भारतीय स्थापत्य कला के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
उल्लेखनीय है कि आश्रम परिसर में राम भक्त श्री हनुमान, माँ माता महालक्ष्मी और विध्य विनाशक श्री गणेश जी महाराज पूर्व से ही विराजमान हैं।

posted by Admin
12

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->