sandhyadesh

ब्राह्मण समाज मानव जाति के कल्याण हेतू कार्य करता है: महामंडलेश्वर जड़ेरुआ महाराज

परशुराम जन्मोत्सव पर वरिष्ठ ब्राह्मण एवम् बंधुओ का हुआ सम्मान
भगवान परशुराम मंदिर सनाढ्य भवन रामकुई पर सुंदरकांड पाठ के साथ ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ  समाज सेवियों एवं उपवर्गीय अध्यक्षो का सम्मान किया गया सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 हरिदास नागाजी महाराज जड़ेरुआ धाम ने आशीष वचन में कहा कि समाज कल्याण की दृष्टि से समस्त ब्राह्मण बंधुओ को एकता के सूत्र में रहने की आवश्यकता है। भगवान के चरणों मे ध्यान लगाते हुये परशुराम के शास्त्र और शस्त्र का अनुपालन करना चाहिए, ब्राह्मण समाज सदैव मानव जाति के कल्याण हेतु कार्य करता है। 
सनाढ्य सभा मध्यप्रदेश के अध्यक्ष किशन मुदगल ने कहा कि भगवान परशुराम के मंदिर का निर्माण समस्त ब्राह्मण समाज के सहयोग से किया गया सनाढ्य ब्राह्मण सभा के आगामी चुनाव अगस्त माह तक होना है, जिसकी तैयारियां जारी है स्वागत भाषण कार्यक्रम संयोजक बसंत शर्मा (खेमरिया) ने दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी महेश मुदगल ने सनाढ्य ब्राह्मण समाज में किशन मुदगल द्वारा किये कार्यो की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन सर्व ब्राह्मण महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष रामनारायण मिश्रा व पदम नारायण शर्मा द्वारा किया गया व आभार कार्यक्रम के सहसंयोजक शशिकांत दीक्षित द्वारा व्यक्त किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में महामंडलेश्वर जड़ेरुआ द्वारा भगवान परशुराम, शिव-पार्वती व हनुमान जी महाराज की विधि विधान से पूजा अर्चना की। महामंडलेश्वर स्वामी हरिदास नागा महाराज जड़ेरुआ धाम का स्वागत व सम्मान मध्यप्रदेश सनाढ्य सभा के अध्यक्ष किशन मुदगल, संयोजक बसंत शर्मा (खेमरिया) सहसंयोजक द्वय देवेंद्र दुबे, शशिकांत दीक्षित द्वारा किया गया। साथ ही ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ  बंधुओं का सम्मान शॉल, श्रीफल, पुष्पमाला एवं सम्मान पत्र भेंट कर किया। 

posted by Admin
16

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->