संगीत एवं कला विश्वविद्यालय का कैलेंडर हुआ जारी
राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय ने नवाचार करते हुए विश्वविद्यालय का ही कैलेंडर प्रकाशित किया है। इस कैलेंडर का विमोचन कुलगुरु प्रो स्मिता सहस्त्रबुद्धे, कुलसचिव अरुण सिंह चौहान, वित्त नियंत्रक डॉ आशुतोष ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों की उपस्थिति में मंगलवार को किया।
कुलगुरु प्रो स्मिता सहस्त्रबुद्धे ने बताया कि कैलेंडर की खास बात यह है कि इसमें हिंदी के महीनों यानी कि चैत्र, वैसाख आदि को ज्यादा हाइलाइट करने को कोशिश की गई है और हर माह के पन्ने पर विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों को, देश में मनाए जाने वाले त्योहारों को, देश की संस्कृति व विरासतों, विभिन्न स्थलों को भी दर्शाया गया है। इसका कारण युवा पीढ़ी, युवा कलाकारों को हिंदी के साथ साथ देश की कला व संस्कृति से रूबरू कराना है। हालांकि हर माह का नाम हिंदी के साथ अंग्रेजी में भी दिया गया है।
कुलसचिव अरुण सिंह चौहान ने बताया कि इस कैलेंडर में एक ओर विश्वविद्यालय के अवकाश भी दिए गए हैं। इससे विश्वविद्यालय के स्टाफ को अवकाश देखने के लिए किसी और कहीं और परेशान नहीं होना पड़ेगा। विमोचन के अवसर पर डॉ अंजना झा, डॉ पारुल दीक्षित, डॉ हिमांशु द्विवेदी, अश्विनी शर्मा पीआरओ कुलदीप पाठक आदि मौजूद रहे।