वार्ड 51 में सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन
ग्वालियर। वार्ड क्रमांक 51 अंतर्गत किरार कॉलोनी, मस्जिद वाली गली, बजरंगगढ़ क्षेत्र में सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन सोमवार को हुआ। कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हितों और क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है। कांग्रेस ने जो वादे जनता से किए हैं, उन्हें लगातार पूरा किया जा रहा है। वार्ड 51 में सड़क निर्माण कार्य शुरू होना क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात है, जिससे आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। इस अवसर पर पार्षद श्रीमती प्रेमलता धर्मेंद्र जैन ने कहा कि वार्ड की जनता के सहयोग और आशीर्वाद से विकास कार्यों की श्रृंखला लगातार जारी रहेगी।