मोंटी जौली की नई मोबाइल शाप शुरू, नरेन्द्र - प्रद्युम्न पहुंचे
ग्वालियर। मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने रविवार को राजीव प्लाजा जयेन्द्रगंज में मोंटी-जौली की नई मोबाइल शाप एम. प्लानेट का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने वहां पहुंचकर मोबाइल शाप का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया और अग्रवाल परिवार को बधाई दी। उनके साथ भाजपा नेता अशोक जैन व अशोक जादौन भी वहां पहुंचे। इस मौके पर ग्वालियर के व्यवसायी समाज से जुड़े लोग, प्रमुख राजनीतिज्ञ, प्रशासनिक अधिकारी व पत्रकार भी उपस्थित थे।
बधाई देने पहुंचे यह लोग
मोंटी-जौली की नई मोबाइल शाप के उदघाटन के मौके पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, चेंबर अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल, अग्रवाल महासभा अध्यक्ष सुरेश बंसल, श्याम सिंह चौहान, आशुतोष माहेश्वरी, सुघर सिंह पवैया, प्रशांत गंगवाल, पारस जैन, राजीव चड्ढा, विनय अग्रवाल, अर्पण राउत, डा. राजेश गुप्ता, रमन शर्मा, मोंटी शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।