sandhyadesh

ऊर्जा मंत्री तोमर ने 3.15 करोड़ की सीवर सकर मशीन का लोकार्पण किया

ग्वालियर। सीवर समस्या से आमजनों को मुक्ति दिलाने के लिए विधायक निधि से खरीदी गई सीवर सकर मशीन का लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद सीवर सकर मशीन ने सीवर लाइनों की सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया। 
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के आव्हान पर ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार से सीवर स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है। इस अवसर पर सीवर समस्या को दूर करने के लिए 3 करोड़ 15 लाख रुपए कीमत की सीवर सकर मशीन का ऊर्जा मंत्री तोमर ने लोकार्पण किया। यह मशीन ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के लिए उपलब्ध कराई गई है। उप नगर ग्वालियर के कांच मिल क्षेत्र से इस मशीन ने शनिवार से सीवर लाइनों की सफाई करना शुरू कर दिया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री तोमर ने सीवर सफाई का पूरा शेड्यूल बताते हुए कहा कि 18 अप्रैल से 30 अप्रैल तक किस-किस तारीख को कहां-कहां सफाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज ग्वालियर की स्वच्छता को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए सीवर समस्या के समाधान के लिए “सुपर सकर” मशीन का शुभारंभ कर इसे नगर निगम को समर्पित किया है। अब आधुनिक तकनीक के माध्यम से सफाई व्यवस्था और अधिक तेज, प्रभावी व सुदृढ़ बनेगी।
इस अवसर पर उन्होंने जन कल्याण समिति को अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि जहां-जहां सीवर सफाई का काम चले, जन कल्याण समिति के लोग इस कार्य की न केवल निगरानी रखें, बल्कि यह सुनिश्चित करें की सीवर सफाई का कार्य सुव्यवस्थित तरीके से हो। इस अवसर पर उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में सड़क के किनारे बने अस्थाई अतिक्रमण को स्वयं हटाए जाने का भी आव्हान किया, ताकि आवागमन में किसी तरह की परेशानी ना हो। इस अवसर पर योगेन्द्र सिंह तोमर, शैलेन्द्र सिंह सिकरवार, चिंटू परमार, महेश सिंह भदौरिया, लवी खंडेलवाल, अरुण बाजपेयी, रसाल सिंह सिकरवार, जगन्नाथ सिंह सिकरवार, राम अवतार सिंह बैस, सुरेन्द्र सिंह चौहान सहित वरिष्ठ पार्षद, प्रशासन, नगर निगम, विद्युत वितरण कंपनी, लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। 

posted by Admin
21

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->