sandhyadesh

विश्व धरोहर दिवस पर ग्वालियर किले में श्रमदान

ग्वालियर | विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर रेल स्प्रिंग कारखाना, सिथौली द्वारा किला परिसर में श्रमदान अभियान आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य कारखाना प्रबंधक शिवाजी कदम के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अभियान की शुरुआत प्रातः 8 बजे गुजरी महल परिसर से हुई, जो किले के चढ़ाई मार्ग से होते हुए महाराजा मानसिंह महल तक संचालित किया गया।
श्रमदान के दौरान प्रतिभागियों ने मार्ग में पड़े अवांछनीय कचरे जैसे पन्नी, प्लास्टिक बोतलें, गाजर घास, बीड़ी-सिगरेट एवं गुटखा पाउच आदि को एकत्रित कर हेजार्डस बैग में भरकर नगर निगम की गाड़ी में निस्तारित कराया। इस अवसर पर श्री कदम ने धरोहर स्थलों के संरक्षण और स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन्हें साफ-सुथरा रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में ग्रीन वुड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों सहित उपस्थित लोगों को भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रश्न मंच का आयोजन कर बच्चों को पर्यावरण एवं धरोहर संरक्षण की जानकारी दी गई तथा उन्हें कपड़े के थैले वितरित किए गए। इस श्रमदान अभियान में कारखाने के लगभग 60 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। साथ ही भानू प्रताप सिंह (उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर), डी. रहालकर (सहायक कारखाना प्रबंधक) एवं पुरातत्व विभाग के अधिकारियों की भी विशेष उपस्थिति रही।

posted by Admin
25

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->