sandhyadesh

GDCA सदस्य रमेश अग्रवाल ने मंत्रालय में ज्योतिरादित्य सिंधिया से सौजन्य भेंट की

ग्वालियर डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन के मनोनीत कार्यकारिणी सदस्य पूर्व विधायक श्री रमेश अग्रवाल जी ने मंत्रालय में जाकर श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी से सौजन्य भेंट की
भारत सरकार के संचार एवं पूर्वांतर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मंत्रालय में जाकर सौजन्य भेट की रमेश अग्रवाल जी ने महाराज साहब के द्वारा ग्वालियर डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन में सदस्य बनाए जाने पर उनको धन्यवाद ज्ञापित किया एवं  महाराज साहब को भारतीय जनता पार्टी के कोर कमेटी सदस्य बनाए जाने पर महाराज साहब को बहुत-बहुत बधाई दी एवं ग्वालियर को एक नवीन हवाई सेवा जो की बेंगलुरु दिल्ली ग्वालियर एवं ग्वालियर दिल्ली से बेंगलुरु से नियमित उड़ान सेवा प्रारंभ होने जा रही है इसके लिए महाराज साहेब को धन्यवाद दिया| इस अवसर पर रमेश अग्रवाल ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से निवेदन किया है कि एक नया हवाई सेवा जो की हैदराबाद से ग्वालियर और ग्वालियर से हैदराबाद के लिए चालू कराई जाने के लिए निवेदन किया है जिससे क्षेत्र के शिक्षित बच्चों को आवागमन की सुविधा प्राप्त हो सके| महाराज साहब के द्वारा रेलवे में एक नवीन सौगात दिए जाने पर मेमू ट्रेन क्रमांक 61662 जो की बीना गुना रुठियाई मेमू ट्रेन प्रतिदिन एक बार के स्थान पर दो बार संचालित होगी| महाराज साहब के इस निर्णय से क्षेत्र के यात्रियों विशेष कर विद्यार्थियों को कामकाजी लोगों को एवं दैनिक यात्रियों को काफी बड़ी सुविधा मिलेगी एवं  केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया  ने ग्वालियर रेल यात्रियों को बड़ी खुशखबरी दी|
11 जुलाई तक जारी रहेगी
02199 ग्वालियर-दिल्ली — गुरुवार
02200 दिल्ली- ग्वालियर — रविवार

1 मई तक जारी रहेगी
06597 बेंगलुरु-ऋषिकेश — शुक्रवार
06598 ऋषिकेश-बेंगलुरु — रविवार

28 जून तक जारी रहेगी
04123 प्रयागराज-नई दिल्ली — सोमवार और गुरुवार
04124 नई दिल्ली-प्रयागराज — गुरुवार और सोमवार

19 अप्रेल से 28 जून तक
08743 दुर्ग-हरिद्वार — सोमवार
08744 हरिद्वार-दुर्ग — गुरुवार

अभी हाल ही में शिवपुरी में जो मेडिकल कैंप माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी इंटरनेशनल के द्वारा लगाया गया इस कैंप में पूरे हिंदुस्तान के लगभग 450 डॉक्टर ने अपनी सेवाएं दी उससे लाखों लोगों को उपचार की सुविधा मिली और उनका निशुल्क ऑपरेशन आ गया साथ ही करीब 4 करोड रुपए की ट्राई साइकिल एवं कैलिपर्स प्रदान किए गए इस कैंप को इंडिया  वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया इस कार्य के लिए महाराज साहब को हार्दिक बधाई और उनसे निवेदन किया गया कि भविष्य में भी इस प्रकार के कैंप आयोजित किए जाते रहेl

posted by Admin
26

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->