कम उम्र में भी हृदय रोग तेजी से बढ़ रहे हैं: डॉ. अनुपम दास
सर्वोदय हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट एवं हेड - कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी, डॉ. अनुपम दास द्वारा ग्वालियर में आयोजित ओपीडी एवं मीडिया इंटरैक्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय मरीजों ने भाग लिया और अपनी हृदय संबंधी समस्याओं पर विशेषज्ञ परामर्श प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. अनुपम दास ने मरीजों की विस्तृत जांच कर उन्हें उचित उपचार के बारे में मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर उन्होंने *हृदय रोग के लक्षण और समय पर सर्जरी* के महत्व पर विशेष रूप से जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि सीने में दर्द, सांस फूलना, जल्दी थकान, धड़कन तेज होना जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच और जरूरत पड़ने पर सर्जरी करवाने से गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि आजकल कम उम्र में भी हृदय रोग तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए नियमित जांच, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना बेहद जरूरी है। मीडिया से बातचीत में डॉ. अनुपम दास ने आधुनिक हृदय सर्जरी तकनीकों, मिनिमली इनवेसिव प्रक्रियाओं और जटिल हृदय रोगों के सफल उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि समय पर सही निदान और उपचार से गंभीर हृदय रोगों को भी नियंत्रित किया जा सकता है।
इस कार्यक्रम ने ग्वालियर के लोगों को एक अनुभवी हृदय सर्जन से सीधे जुड़ने का अवसर प्रदान किया, जिससे उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने और समय पर उपचार लेने के लिए प्रेरणा मिली। सर्वोदय हॉस्पिटल का उद्देश्य ऐसे ही जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।
सर्वोदय हेल्थकेयर ग्रुप (एक झलक)
सर्वोदय हेल्थकेयर ग्रुप में सर्वोदय हॉस्पिटल, सेक्टर-8, सर्वोदय हॉस्पिटल, सेक्टर-19, सर्वोदय हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के साथ-साथ सर्वोदय हॉस्पिटल, मथुरा (शीघ्र प्रारंभ) सहित 3 अन्य क्लिनिक, 3 डायलिसिस सेंटर, 1 इमेजिंग सेंटर और 1 नर्सिंग कॉलेज शामिल हैं।
यह ग्रुप 1200 बेड, 275 आईसीयू बेड, 30 ऑपरेशन थिएटर, 4D PET CT स्कैनर, अत्याधुनिक 6D काउच लिनैक रेडियोथेरेपी मशीन, उन्नत बोन मैरो ट्रांसप्लांट सुविधा, किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट, अत्याधुनिक हीमोडायफिल्ट्रेशन, फाइब्रोस्कैन और कैथ लैब जैसी सुविधाओं से सुसज्जित है।
यह ग्रुप कैंसर केयर, हड्डी एवं जोड़ रोग, रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट, कार्डियोलॉजी, कार्डियो-थोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, मिनिमली इनवेसिव सर्जरी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और जीआई सर्जरी सहित कई सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं प्रदान कर रहा है।
सर्वोदय हेल्थकेयर ग्रुप का उद्देश्य है कि मरीज न केवल ठीक हों, बल्कि उन्हें संपूर्ण स्वास्थ्य लाभ के लिए सर्वश्रेष्ठ देखभाल भी मिले। “सर्वे सन्तु निरामया” के मंत्र के साथ यह ग्रुप मरीजों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बना हुआ है। हम केवल इलाज नहीं करते, बल्कि मरीजों को पूर्णतः स्वस्थ बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।