sandhyadesh

5 जरूरतमंद महिलायें बनी शक्ति दीदी

ग्वालियर । जिले में महिला सशक्तिकरण की नई इबारत लिखी जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप हुए "शक्ति दीदी" नवाचार के तहत जरूरतमंद महिलाएँ पेट्रोल पंपो पर फ्यूल डिलेवरी वर्कर का मोर्चा संभाल कर आत्मनिर्भर बनी हैं। शनिवार को 5 जरूरतमंद महिलायें “शक्ति दीदी” बनी । जिले में अब तक 112 जरूरतमंद महिलायें शक्ति दीदी नवाचार के माध्यम से आत्मनिर्भर हो चुकी हैं।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने शनिवार को शहीद गेट बारादरी मुरार स्थित बीपी सेल्स पर सुश्री नीलम मित्तल व सुश्री आशा बाथम को शक्ति दीदी की जिम्मेदारी सौंपी। कलेक्टर ने फूल मालायें पहनाकर दोनों शक्ति दीदियों का स्वागत किया। साथ ही शक्ति दीदी की जैकेट व पहचान पत्र सौंपा। उन्होंने दोनों शक्ति दीदियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप सब आत्मविश्वास के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें। जिला प्रशासन व पुलिस आप सबकी मदद के लिये तत्पर है। उन्होंने पेट्रोल पंप संचालक को भी निर्देश दिए कि शक्ति दीदियों को कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। इस मौके पर सहायक संचालक महिला बाल विकास राहुल पाठक एवं सहायक जिला आपूर्ति अधिकारी सौरभ जैन भी उपस्थित रहे। इसी तरह गणेश पेट्रोलियम काल्पीब्रिज पर सुश्री नीतू कुशवाह, दर्शन फिलिंग स्टेशन बिरला हॉस्पिटल रोड पर सुश्री रूबी एवं रामजानकी फिलिंग स्टेशन गदाईपुरा पर सुश्री सपना बाथम को विभिन्न अधिकारियों द्वारा शक्ति दीदी के रूप में फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी सौंपी गई। 

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->