sandhyadesh

नगर निगम, नगर पालिका में बढ़ता भ्रष्टाचार, बाबू 40 हजार की घूस लेते पकड़ा

ग्वालियर। नगर निगम एवं नगर पालिकाओं में बढ़ते भ्रष्टाचार पर लोकायुक्त की नजर है। शनिवार को लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर ने शिवपुरी नगर पालिका के एक बाबू को 40 हजार रूपये की घूस लेते दबोचा है। बहाली के नाम पर 20 हजार रूपये की रिश्वत यह एडवांस में ले चुका था।   
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन लाल शर्मा ने बताया कि हरिबल्लभ चंदौरिया ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह नगर पालिका शिवपुरी में एआरआई के पद पर पदस्थ थे। 14 नवंबर 2025 को सीएमओ इशांक धाकड़ ने बिना नोटिस दिए उन्हें निलंबित कर दिया था। निलंबन के बाद तीन महीने तक बहाली के नाम पर नगर पालिका के अलग-अलग बाबुओं द्वारा उनसे रिश्वत मांगी जाती रही। इस संबंध में उन्होंने संचनालय में भी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई और उल्टा उनके खिलाफ आरोप पत्र जारी कर दिए गए। चंदौरिया के अनुसार, 16 अप्रैल को स्थापना बाबू भगवान लाल करोसिया ने सीएमओ के नाम पर 60 हजार रुपए की मांग की थी। उसी दिन 20 हजार रुपए देकर बात तय की गई और इसकी शिकायत लोकायुक्त में दर्ज करा दी गई। शनिवार को जब उन्होंने करोलिया को उनके घर के आंगन में बाकी 40 हजार रुपए दिए, तभी लोकायुक्त टीम ने दबिश देकर आरोपी स्थापना बाबू को रंगे हाथों पकड़ लिया।


posted by Admin
341

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->