sandhyadesh

पूर्व मंत्री बालेंदु शुक्ल के निवास पर हुआ होली मिलन समारोह

- पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण यादव, विधायक जयवर्धन सिंह सहित तमाम दिग्गज आये
- हास्य सम्मेलन में कवियों ने बांधा समां
ग्वालियर। पूर्व मंत्री बालेंदु शुक्ल एवं महामंत्री मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस प्रांजल तिवारी के निवास स्थान पर होली मिलन समारोह बुधवार को उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में कवियों सुनील त्रिपाठी निराला, के.के. पांडे,  अमित चितमन, श्रीमती रेखा भदौरिया, रामलखन शर्मा, विपिन सिंह तोमर द्वारा हास्य सम्मेलन किया गया। हास्य सम्मेलन में कवियों ने एक एक से बढ़कर शानदार प्रस्तुतियां दी, जिसका लोगो ने काफी आनंद लिया।
कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, विधायक जयवर्धन सिंह, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव, पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, पूर्व सांसद रामसेवक बाबूजी, विधायक सतीश सिकरवार, गोहद विधायक केशव देसाई, डबरा विधायक सुरेश राजे, उपनेता प्रतिपक्ष हेमन्त कटारे, विधायक बैजनाथ कुशवाह, शहर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, ग्रामीण अध्यक्ष प्रभुदयाल जौहरे, नगरनिगम सभापति मुरैना राधारमण दंडोतिया, मध्यप्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रमोहन नागौरी, खादी ग्रामोद्योग अध्यक्ष वासुदेव शर्मा, प्रदेश सचिव हरिओम शर्मा, वरिष्ठ नेता के. के. समाधिया, वरिष्ठ नेता राम सिंह चैहान, महाराज सिंह पटेल, प्रदेश प्रवक्ता आरती सिंह, प्रदेश प्रवक्ता राम पांडे, पूर्व प्रदेश महामंत्री लतीफ खान मल्लू, प्रेम सिंह, कौरव, पूर्व सचिव रवि चैखट, रणजीत तोमर, राजेंद्र नाती, कुलदीप कौरव, वीरेंद्र यादव, आशिफ अली, राजेश भदौरिया, विक्रम मुदगल, कुलदीप यादव, सुभाष गुप्ता, धर्मेंद्र हर्षाना, राजीव शर्मा, घनश्याम राजपूत, शुभम सिंह सिकरवार, श्रीकांत धाकड़, देवेंद्र पाण्डेय, गौरव लक्षकार, लोकेन्द्र शर्मा, रवि चोकोटिया, रवि बंजारा, रवि चैहान, श्याम गौतम, गौरव तिवारी, नरेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, राकेश शर्मा, जीतेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे। संचालन हेमन्त शर्मा ने किया। 

posted by Admin
191

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->