sandhyadesh

शिक्षा का मनुष्य के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान: विधानसभा अध्यक्ष तोमर

- केआरजी कॉलेज का वार्षिक उत्सव समारोह संपन्न, नवीन सभागार लोकार्पित
ग्वालियर । विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि शिक्षा का जीवन में उतना ही महत्व है जितना मनुष्य के शरीर में रीढ़ की हड्डी का होता है। श्री तोमर बुधवार को केआरजी कॉलेज में वार्षिक उत्सव समारोह में छात्राओं को संबोधित कर रहे थे।
विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने केआरजी कॉलेज में नव निर्मित सभागार का लोकार्पण भी किया। इस समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, राजा मानसिंह तोमर संगीत विश्व विद्यालय श्रीमती स्मृति सहस्त्रबुद्धे, कॉलेज की प्राचार्य डॉ. साधना श्रीवास्तव, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष अरविंद रघुवंशी, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मीना संचान सहित जन प्रतिनिधि, पूर्व प्राचार्यगण एवं बड़ी संख्या में छात्रायें उपस्थित थी। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि केआरजी कॉलेज ग्वालियर-चंबल अंचल का ही नहीं बल्कि संपूर्ण देश का अव्वल कॉलेज है। यहां की छात्राओं ने विभिन्न क्षेत्र में देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि देश ओर प्रदेशों की सरकार ने भी महिला शिक्षा के लिए अनेक सार्थक प्रयास किए हैं। प्रधानमंत्री ने देश को नई शिक्षा नीति दी है। विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने छात्राओं से कहा कि जीवन में शिक्षा बहुत जरूरी है लेकिन हमें अपनी संस्कृति,अध्यात्म पर भी गर्व करना चाहिए।
समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि देश का अमृत काल में वर्ष 2047 युवाओं के हाथ में होगा। महिला शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुआ है। आज महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। प्रारंभ में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. साधना श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण दिया उन्होंने महाविद्यालय के वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन भी किया। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने महाविद्यालय की छात्राओं को विभिन्न विधाओं में उल्लेखनीय कार्य करने पर सम्मान भी किया। इस मौके पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये।


posted by Admin
107

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->