sandhyadesh

निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण परामर्श शिविर में कई लोगों ने लाभ उठाया

सहारा हॉस्पिटल, सोफिया कॉलेज कैंपस महलगांव सिटी सेंटर ग्वालियर द्वारा निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण परामर्श शिविर भीम नगर, भिंड में लगाया गया। इस शिविर में सैकड़ों लोगों ने उपस्थित चिकित्सकों से अपने नेत्र एवं स्वास्थ्य का परीक्षण कराकर परामर्श प्राप्त किया।भीम नगर में शिविर स्थल पर पहुंचते ही सहारा हॉस्पिटल की चिकित्सा टीम का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया तथा स्थानीय समाजसेवियों ने शिविर की भूरी-भूरी प्रशंसा की। ज्ञात रहे कि सहारा हॉस्पिटल एक मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल है, जो ग्वालियर-चंबल संभाग का एक प्रमुख अस्पताल है और ग्वालियर के सोफिया कॉलेज कैंपस, महलगांव सिटी सेंटर में अपनी सेवाएं दे रहा है। 
सहारा हॉस्पिटल लगभग 35 वर्षों से संचालित है, जिसमें मरीजों तथा उनके अटेंडरों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही बाहर से आने वाले मरीजों के लिए लंगर के माध्यम से दोनों समय भोजन की व्यवस्था भी की जाती है। सहारा हॉस्पिटल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध हैं। एक्सीडेंट एवं गनशॉट जैसे मामलों में भी मरीज यहां स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करते हैं। अस्पताल अत्याधुनिक उपकरणों से लैस है तथा मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा आयुष्मान योजना के अंतर्गत निःशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध है तथा स्वास्थ्य बीमा धारकों के लिए कैशलेस इलाज की व्यवस्था भी की गई है। भीम नगर, भिंड में आयोजित शिविर में गंभीर मरीजों को सहारा हॉस्पिटल की निःशुल्क गाड़ी से अस्पताल लाया गया तथा उन्हें भर्ती कर उपचार किया गया। साथ ही आंखों के ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपण भी किया गया। सहारा हॉस्पिटल में मध्य प्रदेश के साथ-साथ छत्तीसगढ़, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से भी बड़ी संख्या में मरीज प्रतिदिन स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के लिए आते हैं। यहां एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज, विभिन्न प्रकार की जांच सुविधाएं तथा एंबुलेंस की व्यवस्था उपलब्ध है।

posted by Admin
83

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->