सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को लगाए बैज

ग्वालियर / सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर रविवार को सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सेना का ध्वज (बैज) लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सांसद  भारत सिंह कुशवाह, नगर निगम सभापति  मनोज तोमर, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष  अभय चौधरी, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, नगर निगम आयुक्त  संघ प्रिय, अपर आयुक्त  प्रतीक राव सहित विभागीय अधिकारियों को सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर ध्वज (बैज) लगाए गए। 

 कार्यक्रम के दौरान सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारियों ने झंडा दिवस की महत्ता बताते हुए भूतपूर्व सैनिकों एवं शहीद सैनिकों के परिवारों के कल्याण में इस योगदान की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी राष्ट्र की सुरक्षा में योगदान देने वाले सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सहयोग राशि भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड को प्रदान की।
 इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि झंडा दिवस केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि सैनिकों के प्रति सम्मान और संवेदना का प्रतीक है। उनके त्याग और समर्पण को सदैव सर्वप्रथम स्थान दिया जाना चाहिए। 

posted by Admin
177

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->