ग्वालियर। माधव बाल निकेतन एवं वृद्ध आश्रम लक्ष्मीगंज में पवित्र सावन के माह में भजन एवं सत्संग का आयोजन पूरे 1 माह चलेगा। इसी के अंतर्गत आज साध्वी मदालसा भारती संयोजिका दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान, साध्वी वीरभद्रा भारती जी दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान,खुशी बहन जी दिव्य जागृति संस्थान की बहनों ने आज गुरुवार को संगीतमयी नृत्य के साथ तीज का कार्यक्रम वृद्ध माता पिताओं के बीच मनाया गया।
माधव बाल निकेतन एवं वृद्ध आश्रम के चेयरमैन नूतन श्रीवास्तव ने बताया कि यह माह सत्संग एवं भजन वृद्ध माता-पिता ओं के लिए भगवान में कैसे मन लगे अपना बकाया जीवन कैसे हरि चरणों में व्यतीत करें इसके लिए है आयोजन किया गया है। इसी के साथ आज गुरुवार को सत्संग श्री दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की साध्वी बहनों मदालसा भारती, वीरभद्रा भारती, खुशी द्वारा तीज के उत्सव मई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी बहनों एवं वृद्ध माताओं ने हरे परिधान पहनकर शानदार नृत्य प्रस्तुति दी। तीज के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया बहिन रुचि त्रिपाठी ने बताया कि तीज क्यों मनाई जाती है,और उसी के साथ वृद्ध माताओं को एक्टिविटी खेल कराए गए। इस अवसर पर वृद्ध माता-पिताओं ने पूरे मनोयोग से तीज के कार्यक्रम का आनंद लिया। सबसे पहले आश्रम में स्थित माता के मंदिर का पूजन किया गया। माता को माला पहनाकर भोग लगाया गया। साध्वी बहनों द्वारा तीज के भजनों को गाकर मौजूद श्रताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर माधव बाल निकेतन एवं वृद्ध आश्रम के अध्यक्ष पवन भटनागर, चेयरमैन नूतन श्रीवास्तव, सचिव श्याम श्रीवास्तव, संस्था अधीक्षिका सीमा सक्सेना, रुचि त्रिपाठी, रामदास मिश्रा, मनोज श्रीवास्तव, रेखा शुक्ला, शालिनी शुक्ला, दिव्य जागृति संस्थान की एक सैकड़ा से अधिक बहनें और हमारे आसपास के भक्तजन भी एकत्र रहे।