BREAKING!
  • MP में 29 जिलों के SP बदले, राजेश सिंह चंदेल ग्वालियर के नये एसपी
  • संपादक हरीश पाठक की पुस्तक दिल में उतरता फसाना राज बब्बर का हुआ लोकार्पण
  • क्षेत्रीय संगठन मंत्री जामवाल ने शनि मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चन किया
  • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मीटअप आयोजित
  • नेशनल कांफेस ऑन हैल्थी फुड कार्यशाला का आयोजन किया गया
  • डान्सर राजा शॉर्ट फ़िल्म के ऑडिशन 2 अप्रैल को ग्वालियर में
  • कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज का होली एवं हिन्दू नववर्ष समारोह रविवार को
  • कांग्रेस की तुरूपः विनियमित व आउटसोर्स को नियमित का वायदा चुनावों में कर सकती हैं
  • ई-केवाईसी के लिए पैसा माँगने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएँ: कलेक्टर
  • श्रीमती रामकुमारी सिंह: राजनेताओं, प्रशानिक व पुलिस अधिकारियों ने शोक संवेदना व्यक्त की

Sandhyadesh

ताका-झांकी

रिटायरमेंट उम्र 63 होने की संभावना, निर्णय जल्द

17-Mar-23 4808
Sandhyadesh

भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनावी वर्ष में रिटायर होने वाले राज्य कर्मचारियों की किस्मत चेत सकती हैं। राज्य सरकार मार्च अप्रैल से रिटायर होने वाले कर्मचारियों को एक वर्ष की सेवावृद्धि कर सकती है, यानी रिटायरमेंट की उम्र 62 से 63 वर्ष हो सकती है।
भोपाल सूत्रों के मुताबिक जल्दी ही इस संदर्भ में राज्य सरकार विधानसभा के बाद आदेश जारी कर सकती है। बताया जाता है कि इस संदर्भ में सरकार ने होमवर्क पूरा कर लिया है। केवल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अनुमति के बाद आदेश जारी होना हैं और सरकार के हर स्तर पर सेवावृद्धि की रजामंदी हो चुकी हैं। बताया जाता है कि इस चुनावी वर्ष में भारी संख्या में कर्मचारियों के रिटायरमेंट डयू होने से सरकारी कामकाज पर असर पड़ सकता हैं और योजनायें लंबित हो सकती है। इसीलिये राज्य सरकार फिलहाल एक वर्ष की सेवावृद्धि का निर्णय कर सकती हैं। 
सरकार के सामने एक दिक्कत यह भी है कि सरकारी कामकाज के लिये अनुभवी कर्मचारी चाहिये और रिटायरमेंट के कारण नये भर्ती होने वाले कर्मचारी कामकाज नहीं सम्हाल सकेंगे। इसी वजह से एक वर्ष की सेवावृद्धि पर विचार फाइनल हो सकता है। वहीं मप्र राज्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष सुरेन्द्र भदौरिया का भी कहना है कि राज्य सरकार कर्मचारियों की एक वर्ष की सेवावृद्धि करती हैं तो संघ इस निर्णय का स्वागत करेगा। उन्होंने कहा कि यह चुनावी वर्ष है राज्य सरकार को अधिक कर्मचारियों की आवश्यकता हो सकती हैं इसीलिये इस निर्णय का हम स्वागत करेंगे। 

Popular Posts