ग्वालियर। 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 29 में डी-3 गोविन्दपुरी माता मंदिर के पास, वार्ड 23 में सरकारी मल्टी सुरेश नगर एवं वार्ड 19 में सेनापति गार्डन जडेरूआ रोड में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित गांधी चौपाल में विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने लोगों की समस्याओं को सुना और समस्याओं को तत्परता से हल करवाने का आश्वासन दिया।
गांधी चौपाल कार्यक्रम में विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने जनता को संबोधित करते हुये कहा कि महात्मा गांधी ने अंहिसा का रास्ता अपनाकर अंग्रेजों को भारत छोडने पर मजबूर किया और समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति के सपनों को पूरा करने का मार्ग कांग्रेस पार्टी के माध्यम से दिखाया। हजारों कांग्रेस जनों और नौजवानों के बलिदान से देश आजाद हुआ और विकास के रास्ते पर आगे बढा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कहा कि हमें अपने कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा की करनी और कथनी को जनता के बीच उजागर करना है। गांधी चौपाल कार्यक्रम में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि देश में अराजकता का माहौल है और नफरत फैलाने का काम भाजपा द्वारा किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी देश में भाईचारा बनाये रखने के लिये काम करती रही है और देश व सर्वहारा वर्ग के विकास और उत्थान के लिये कार्य रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गो का सम्मान करते हुये साथ लेकर चलती है। गांधी चौपाल कार्यक्रम में मोनू रजक, ओमप्रकाश प्रजापति, सुनील चंद्रवंशी, मुकेश चौरसिया, विजय मौर्य, हरेन्द्र नागर, भगवान दास कुशवाह, दौलत खान, सोनू राजावत आदि मौजूद रहे।
गांधी चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा, जिला संगठन मंत्री सुरेन्द्र यादव, कार्यकारी जिलाध्यक्ष चतुर्भुज धनोलिया, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मीनू परिहार, ब्लाॅक अध्यक्ष महादेव अपोरिया, ब्लाॅक अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, प्रेमसिंह यादव, पूर्व पार्षद बलवीर तोमर, पार्षद श्रीमती कमलेश बलवीर तोमर, पार्षद प्रमोद खरे, श्रीमती सीमा समाधिया, श्रीमती वीना भारद्वाज, मंडलम अध्यक्ष संदीप यादव, रामौतार जाटव, रामसेवक माथुर, महेन्द्र शर्मा, श्रीमती संजना राजावत, छोटू तोमर, श्रीमती रेनू चौहान, श्रीमती कीर्ति पाठक, श्रीमती नीतू चौहान, श्रीमती आशा गौर, योगेन्द्र सिंह नोनेरा, बृजेन्द्र तोमर, सागरनाती आदि मौजूद रहे।