विकास और प्रगति करना कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य रहा हैः महापौर

ग्वालियर। क्षेत्र का विकास एवं प्रगति के संकल्प के साथ हम जन आकांक्षाओं के अनुसार विकास कार्यों को गति दे रहे हैं। विकास निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और हम इसे जारी रखेंगे। यह विचार आज 16 ग्वालियर पूर्व से विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने वार्ड क्रमांक 59 में करीब 27 लाख रूपये सेे कोठी गांव में बी.वी.एम. काॅलेज से राजेन्द्र बघेल के मकान तक एवं कोठी गांव तिराहे से द्वारिका गुर्जर के मकान तक बनने वाली सी.सी. रोड निर्माण और वार्ड क्रमांक 57 के रानीपुरा नाकाचन्द्रवदनी में करीब 3 करोड 64 लाख रूपये की लागत से बनने वाले नाला निर्माण के लिये भूमिपूजन कार्यक्रम में व्यक्त किये। भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर डाॅ. शोभा सतीश सिकरवार मौजूद रही। 
 भूमिपूजन कार्यक्रम में महापौर डाॅ. शोभा सतीश सिकरवार ने आमजन को संबोधित करते हुये कहा कि कांग्रेस पार्टी विकास करती है और दूसरी पार्टी के लोग झूठ-फरेब एवं भ्रम फैलाने की राजनीति करते हैं। भाजपा के लोग सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का कार्य करते हैं, जाति-धर्म को बांटकर सियासी खेल खेलते हैं। आज इस बात की आवश्यकता है कि ऐसी पार्टी और उनके नेताओं से सावधान रहें। एक तरफ गरीब, आदिवासी वर्ग का अपमान करते हैं और फिर घड़ियाली आंसू बहाते हैं। महापौर ने कहा कि भाजपाइयों के अंहकार का जवाब आने वाले चुनाव में जनता देगी। उन्होंने आम जन को भरोसा दिलाया कि सड़क, पानी और बिजली की समस्या से निजात दिलाई जाएगी। कार्यक्रम में विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने कहा कि भाजपा ने लोगों को गुमराह करने, झूठे वादे कर वोट बटोरने, पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनना तय है, क्यों कि मतदाताओं ने मानस बना लिया है। विधायक डाॅ. सिकरवार ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद देश को एकता के सूत्र में पिरोने, आत्मनिर्भर बनाने, गरीबों, किसानों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं तथा समाज के सभी कमजोर वर्गों के लिए विकास का ताना-बाना तैयार करने और उसमें उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का अथक प्रयास किया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा, संगठन मंत्री सुरेन्द्र यादव, कार्यकारी अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, क्षेत्रीय पार्षद एवं एम.आई.सी सदस्य अवधेश कौरव, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती सरोज हेवरन कंषाना, राष्‍ट्रीय सचिव युवक कांग्रेस हेवरन कंषाना, ब्लाॅक अध्यक्ष अनूप शिवहरे, पार्षद सुरेन्द्र साहू, अंकित कठठ्ल, अतिबल गुर्जर, कैलाश घुरैया आदि मौजूद रहे।

posted by Admin
560

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

00000-00000

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal

!-- Google Analytics snippet added by Site Kit -->