पुरानी छावनी में अवैध कॅालोनी पर की गई कार्रवाई

पुरानी छावनी क्षेत्र में नगर निगम से बिना विकास अनुज्ञा प्राप्त कर अवैध रुप से काॅलोनी विकसित की जा रही थी, जिसे मंगलवार को निगम के अमले द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से हटवाया गया तथा काॅलोनाइजर को चेतावनी दी गई।
भवन अधिकारी राजीव सोनी ने बताया कि ग्राम पुरानी छावनी के सर्वे क्रमांक 243 पर हरनाम सिंह, जगबीर सिंह आदि के द्वारा 0.5850 हेक्टेयर भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी विकास कार्य किया जा रहा था। जिसकी नगर निगम द्वारा कोई भी विकास अनुज्ञा प्राप्त नहीं की गई थी। उक्त कालोनी मे किए गए अवैध सड़क, विद्युत पोल, वाटर लाइन आदि कार्य के विरुद्ध मौके पर कार्यवाही की गई। कार्रवाई में तहसीलदार दीपेश धाकड़, भवन अधिकारी राजीव सोनी, भवन निरीक्षक अजय शर्मा, मदाखलत निरीक्षक विशाल, पटवारी अनूप परमार एवं पुरानी छावनी थाना पुलिस बल उपस्थित था।

posted by Admin
262

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal