जल संरचनाओं के संरक्षण और वृक्षारोपण के कार्य में आमजन भी भागीदार बनें : महापौर डॉ. शोभा सिकरवार

- सांसद एवं महापौर ने किया पृथ्वी तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन 
ग्वालियर ।  शहर के पृथ्वी तालाब का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य 2 करोड़ 66 लाख रूपए की लागत से किया जायेगा। पृथ्वी तालाब को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का कार्य नगर निगम द्वारा किया जायेगा। तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह एवं महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने भूमिपूजन कर किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष ग्रामीण प्रेम सिंह राजूपत, वार्ड-61 के पार्षद एवं एमआईसी मेम्बर नाथूराम ठेकेदार, वार्ड-62 की पार्षद श्रीमती गौरा अशोक सिंह, मण्डल अध्यक्ष सुधाकर पाठक, अपर आयुक्त नगर निगम मुनीष सिकरवार उपस्थित थे। 
क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान का संचालन किया जा रहा है। सम्पूर्ण प्रदेश की भाँति ग्वालियर जिले में भी जल संरचनाओं के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के वार्ड-61 में स्थित पृथ्वी तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य हाथ में लिया गया है। उन्होंने कहा कि जल संरचनाओं को संरक्षित करना हम सबकी जवाबदारी है। वायु परिवर्तन आज के समय की सबसे बड़ी चुनौती है। इस चुनौती का हम सबको मिलकर ही सामना करना है। जल संरचनाओं का संरक्षण करने के साथ-साथ वृहद स्तर पर वृक्षारोपण के कार्य को भी हाथ में लेना होगा। 
महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने कहा कि नगर निगम के माध्यम से पृथ्वी तालाब के सौंदर्यीकरण एवं संरक्षण के लिये कार्य हाथ में लिया गया है। शासन-प्रशासन के प्रयासों के साथ-साथ आम जनों को भी जल संरचनाओं के संरक्षण और वृक्षारोपण के कार्य में बढ़-चढ़कर भागीदारी करना आवश्यक है। वृक्षारोपण करने के साथ-साथ लगाए गए पेड़ों को सुरक्षित रखने की जवाबदारी भी हम सबको ही लेनी होगी। महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने कहा कि नगर निगम के ग्रामीण क्षेत्र के वार्डों में वृहद वृक्षारोपण के लिये अनेक स्थान उपलब्ध हैं। इन स्थानों पर सभी के प्रयासों से नीम, बरगद, आम, जामुन आदि के वृहद वृक्षारोपण कार्य को करना होगा, तभी हम अपने शहर के पर्यावरण को और अच्छा बना सकते हैं। पृथ्वी तालाब के जीर्णोद्धार से आसपास के नागरिकों को एक बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। 

सांसद एवं महापौर ने श्रमदान कर तालाब जीर्णोद्धार कार्य का किया शुभारंभ 
पृथ्वी ताल के जीर्णोद्धार कार्य के भूमिपूजन के उपरांत सांसद भारत सिंह कुशवाह एवं महापौर डॉ. शोभा सतीश सिकरवार ने भी तालाब के जीर्णोद्धार कार्य में योगदान दिया। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे तालाब के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार कार्य में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें। 


posted by Admin
209

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal