84 वर्षीय राजयोगिनी मोहिनी दीदी बनीं मुख्य प्रशासिका

- चार साल पूर्व बनीं थीं अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका
- 1978 से यूएसए में दे रही थीं सेवाएं
आबूरोड, राजस्थान। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की नई मुख्य प्रशासिका के रूप में 84 वर्षीय राजयोगिनी मोहिनी दीदी को दायित्व सौंपा गया है। आप ब्रह्माकुमारीज़ की छठीं मुख्य प्रशासिका बनी हैं। इसके पूर्व आप पिछले चार साल से अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका का दायित्व संभालती आ रही थीं। रविवार को हुई मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में सर्वसहमति से यह निर्णय लिया गया।
बता दें कि 8 अप्रैल को मुख्य प्रशासिका 101 वर्षीय राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी के देहावसान के बाद यह नियुक्ति की गई है। इसके पूर्व दादियां ही मुख्य प्रशासिका बनती आई हैं। पहली बार दीदियों के हाथ में संस्थान की बागडोर सौंपी गई है। वहीं संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मुन्नी को अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका नियुक्त किया गया है। वर्ष 1941 में दिल्ली में जन्मी बीके मोहिनी दीदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने इतिहास, राजनीति विज्ञान और पत्रकारिता में कला स्नातक की डिग्री ली है। इसके पूर्व आपने उत्तर और दक्षिण अमेरिका और कैरिबियन में ब्रह्माकुमारीज़ के क्षेत्रीय समन्वयक के रूप में सेवाएं दी हैं।

ब्रह्मा बाबा के साथ रही हैं दीदी
मुख्य प्रशासिका नियुक्त होने पर राजयोगिनी बीके मोहिनी दीदी ने कहा कि मुझे ब्रह्मा बाबा के साथ रहने और शिक्षा प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। उन शिक्षाओं को अपने जीवन में और सामाजिक जीवन में उपयोग करती हूं। जैसा घरों में होता है कि पहले दादा-दादियों को आगे रखा जाता है। इसी तरह अब दादियों के बाद मुझे यह दायित्व सौंपा गया है।

पहली बार दीदी संभालेंगी मुख्य प्रशासिका का दायित्व
ब्रह्माकुमारीज़ के इतिहास में अब तक मुख्य प्रशासिका का दायित्व दादियों को दिया जाता रहा है। यह पहला मौका है जब दीदी यह दायित्व संभालेंगी। इसके अलावा आप अमेरिका में भी वर्षों से संस्थान की सेवाओं को बढ़ाती आ रही हैं। मोहिनी दीदी ने पहली बार वर्ष 1972 में विदेश में सेवाकेंद्रों खोले। वर्ष 1976 में उत्तरी अमेरिका में पहली बार ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्रों की स्थापना की। पहले कैरेबियन और फिर 1978 में अमेरिका के लिए एक क्षेत्रीय मुख्यालय की स्थापना की। आप संस्थान के यूएसए के वर्ल्ड स्प्रीचुअल आर्गनाइजेशन की अध्यक्षा भी हैं। 1981 से संयुक्त राष्ट्र में एक गैर सरकारी संगठन के रूप में ब्रह्माकुमारीज़ का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

posted by Admin
346

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal