बृजेन्द्र सिंह जादौन लालजी मानसिंह कालेज के अध्यक्ष निर्वाचित

ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर के पूर्व सभापति व वरिष्ठ भाजपा नेता बृजेन्द्र सिंह लालजी महाराजा मानसिंह कालेज के अध्यक्ष निर्वाचित हुये हैं। कालेज की संचालन समिति के अध्यक्ष पद पर बृजेन्द्र सिंह जादौन को र्निविरोध चुना गया है।
महाराजा मानसिंह कालेज के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद बृजेन्द्र सिंह जादौन लालजी भाई ने कहा कि कालेज का अध्यक्ष चुना जाना मेरे लिये गौरव, जिम्मेदारी और संकल्प का प्रतीक है। महाविद्यालय के अध्यक्ष स्व. अनिरूद्ध सिंह तोमर के आकस्मिक स्वर्गवास के उपरांत महाविघालय की कार्यकारिणी द्वारा बृजेन्द्र सिंह जादौन को सर्वसम्मति से महाविद्यालय का अध्यक्ष मनोनीत किया हैं। अपने उदबोधन में बृजेन्द्र सिंह जादौन लालजी ने कहा कि स्व. अनिरूद्ध सिंह तोमर के शिक्षा, संस्कार और संस्थान विकास के सपनों को आगे बढ़ाना ही हमारी उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हम सभी मिलकर टीम भावना के साथ महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिये निरंतर कार्य करेंगे तथा महाराजा मानसिंह महाविद्यालय हजीरा को नई उंचाईयों तक पहुंचाने का संकल्प लेते हैं। 
कार्यक्रम उपरांत स्व. अनिरूद्ध सिंह तोमर को श्रद्धांजलि हेतु दो मिनिट का मौन धारण कर बैठक को आगामी तिथि के लिये बढ़ाया गया। इस अवसर पर कालेज के चेयरमैन वीरेन्द्र सिंह तोमर, भूपेन्द्र सिंह तोमर, सचिव शिवप्रकाश सिंह, संतोष सिंह, महाविद्यालय की प्राचार्य सीताराम सहित प्राध्यापकगण एवं अध्यापिकायें उपस्थित थे। ज्ञांतव्य है कि बृजेन्द्र सिंह जादौन लालजी भारत स्काउट गाइड के भी चीफ कमिश्नर है। उनके अध्यक्ष चुने जाने पर असिस्टेंट जिला कमिश्नर विनय अग्रवाल, सचिव सुरेन्द्र सिंह भदौरिया, एसओसी शंकर सिंह, अजय मिश्रा, शिवनारायण गुप्ता, सुधीर अग्रवाल, रामेश्वर दयाल सिंघल, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रताप सिंह, एसडी उपाध्याय, संगीता आर्य, धीरज बंसल आदि ने बधाई दी हैं। 

posted by Admin
81

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->