ग्वालियर। वॉयस फॉर यूथ इक्वलिटी के संस्थापक अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने सवर्ण समाज समन्वय समिति (एस4) के संस्थापक एवं शांभवी पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप से दिल्ली में मुलाकात कर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की नई गाइडलाइन के विरोध में 8 मार्च को दिल्ली में होने जा रहे महाआंदोलन को समर्थन दिया। वहीं सवर्ण समाज की वर्तमान परिस्थितियों के साथ आगामी रणनीति को लेकर ग्वालियर में 14 फरवरी को प्रस्तावित सामाजिक परिचर्चा के लिए मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया। जिस पर उन्होंने सहर्ष स्वीकृति प्रदान की। कार्यक्रम में भारत सरकार के पूर्व प्रधान आयुक्त एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप श्रीवास्तव (आईआरएस) एवं क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।