sandhyadesh

मां तुझे सलाम की प्रस्तुति ने दर्शकों में जगाई देशभक्ति की अलख

ग्वालियर।  “मां तुझे सलाम”, वंदे मातरम गीत के साथ वायुसेना के बैण्ड ने पहली बार मेले में अपनी प्रस्तुति दी। वायुसेना के जवानों द्वारा इस गाने की धुन पर बजाए गए बैण्ड की प्रस्तुति ने लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना की अलख जगा दी। इसके बाद वायुसेना ने “भारत हमको जान से प्यारा है” गाने की प्रस्तुति ने समा बांधा दिया। जिसके बाद जो दर्शक जहां खडा था वहीं पूरी तन्मयता के साथ बैण्ड की प्रस्तुति को सुनने में मग्न हो गया। इस अवसर पर एयर कमोडोर मनीष शर्मा वायु सेवा मेडल एयर ऑफिसर कमांडिंग एयर फोर्स स्टेशन ग्वालियर, ग्रुप कैप्टन सुभाष सी सिंह चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, ग्रुप कैप्टन अमित बाजपेई स्टेशन सिक्योरिटी ऑफिसर एवं पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह मौजूद रहे।
ग्वालियर व्यापार मेले में पहली बार वायुसेना के बैण्ड ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ वायुसेना के अधिकारियों ने दीप प्रज्जवलन कर किया। इस प्रस्तुति में वायुसेना के जवानों के कई रंग देखने को मिले। वायुसेना के बैण्ड ने फन फेयर की मधुर धुन से शुरूआत की। इसके बाद मां तुझे सलाम, वंदे मातरम गीत की प्रस्तुति देकर देशभक्ति की अलख जगा दी। इसके बाद भारत हमको जान से प्यारा है की प्रस्तुति दी गई। इन गीतों के बाद वायुसेना के बैण्ड ने साउण्ड बैरियर, एयरफोर्स कलर, आंनद लोक, एयर बैटल एवं वायु शक्ति की धुन बजाई। देशभक्ति गीतों के बाद वायुसेना के बैण्ड ने वायलिन की धुन पर रोंमाटिक गीतों की प्रस्तुति दी। जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया, क्योंकि अभी तक किसी ने भी वायुसेना के बैण्ड से फिल्मी गानों को नहीं सुना था। वायुसेना के बैण्ड ने सबसे पहले नीले-नीले अंबर पर चांद जब आए, रोजा जानेमन तू ही मेरा मन, प्यार दिवाना होता है मस्ताना होता है, इक प्यार का नग्मा है मौजों की रवानी है आदि रोमांटिक फिल्मी गानों की प्रस्तुतियां दीं। जिसे सुनकर दर्शक मग्धमुग्ध हो गए। 
वायुसेना की ओर से स्टॉल भी लगाया गया था, इस स्टॉल पर वायुसेना की टोपी, टीशर्ट सहित विभिन्न प्रकार की वस्तुएं रखी थीं। इन वस्तुओं को मेले में आए सैलानियों ने काफी पंसद किया और जमकर वस्तुओं की खरीदारी की। वायुसेना के बैण्ड द्वारा दी जा रही प्रस्तुति के पीछे ही बडी स्क्रीन लगाई गई थी। जब वायुसेना के जवानों ने साउण्ड बैरियर, एयरफोर्स कलर, आंनद लोक, एयर बैटल एवं वायु शक्ति की धुन बजाई तब स्क्रीन पर वायुसेना की ताकत, वायुसेना के विमान सहित विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया। 

posted by Admin
82

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->