ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय के गालव सभागार में शुक्रवार को 5 दिवसीय अखिल भारतीय महाकवि भवभूति समारोह का भव्य शुभारम्भ हुआ। उद्घाटन सत्र की मुख्य अतिथि डॉ. कृष्णा जैन, पूर्व प्राध्यापक, के.आर.जी. कॉलेज रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विष्णु नारायण तिवारी, उपाध्यक्ष, महाकवि भवभूति शोध एवं शिक्षा समिति ने की।सारस्वत अतिथि के रूप में प्रो. मनीष खेमरिया, प्राचार्य, शासकीय संस्कृत महाविद्यालय तथा विशिष्ट अतिथि डॉ.उमंग सिंह तोमर संस्कृत विभागाध्यक्ष के.आर.जी. कॉलेज, और डॉ. ब्रह्मदेव आर्य पूर्व संस्कृत शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती एवं महाकवि भवभूति के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।मुख्य अतिथि डॉ. कृष्णा जैन ने अपने उद्बोधन में भारतीय परंपरा में संस्कृत भाषा की महत्ता पर प्रकाश डाला। सारस्वत अतिथि प्रो.मनीष खेमरिया ने भवभूति साहित्य की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रासंगिकता को रेखांकित किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. विष्णु नारायण तिवारी ने समारोह की पांच दिवसीय रूपरेखा प्रस्तुत की।उद्घाटन सत्र के पश्चात् अन्तर्विद्यालयीन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें ग्वालियर के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने पाँच विधाओं में सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रूप में डॉ. अशोक विश्नोई, डॉ. नरोत्तम निर्मल, डॉ. नरोत्तम त्रिपाठी, डॉ. गोतम सिंह एवं डॉ. गिर्राज गुप्ता उपस्थित रहे।
सस्वर श्लोक पाठ प्रतियोगिता में कु. मंत्रिता शर्मा प्रथम,कु. मिशिका राज द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं संस्कृत भाषण प्रतियोगिता में कु. नियति गोयल प्रथम,मु. परिधि अग्रवाल द्वितीय,कु. अपर्णा सिंह तृतीय स्थान पर रहीं।हिन्दी भाषण प्रतियोगिता में कु.तृषा गोयल प्रथम, शौर्य सिंह द्वितीय,कु. आराधना रावत,कु. स्नेहा गुर्जर तृतीय स्थान पर रहीं।हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता में कु. श्रुति चतुर्वेदी प्रथम,कु.अवनि मित्तल द्वितीय स्थान पर रहीं।संस्कृत निबन्ध लेखन प्रतियोगिता में युवराज ठाकुर प्रथम, कु. मानवी द्वितीय,निशांत कुमार, कु. अर्शिका सिंह जादौन तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. काजल सक्सैना ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. विकास शुक्ल ने किया। इस अवसर पर ग्वालियर संभाग के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षक डॉ. अंजना कुमारी चौहान, वंदना शर्मा, अवनि सिंह, एकात्मता शर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।