श्री चमत्कारी हनुमान मंदिर पर श्रीमद भागवत कथा 18 से
- रावतपुरा धाम वाले पं. रमाकांत व्यास होंगे कथा प्रवक्ता
ग्वालियर। नाका चंद्रबदनी पारस बिहार कालोनी स्थित श्री चमत्कारी हनुमान मंदिर पर 18 जनवरी रविवार से सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद भागवत कथा होने जा रही है। कथा आयोजक एवं परीक्षित श्रीमती अनीता देवेन्द्र नायक ने बताया कि संगीतमयी श्रीमद भागवत कथा के मुख्य प्रवक्ता भागवतोपासक पं. श्री रमाकांत व्यास रावतपुराधाम है।
18 जनवरी को कलश यात्रा, 20 जनवरी को कपिल देवहुती संवाद, सती चरित्र, ध्रुव चरित्र, 22 जनवरी को श्रीकृष्ण जन्म नंदोत्सव, 23 जनवरी को श्रीकृष्ण रूक्मणी विवाह, जबकि 24 जनवरी को श्री शुकदेव पूजन सुदामा चरित्र कथा के साथ कथा को विराम दिया जायेगा। 25 जनवरी को अखण्ड रामायण पाठ होगा। जबकि 26 जनवरी को पूर्णाहुति, हवन पूजन तथा शाम 4 बजे से भण्डरे का आयोजन किया गया है। नायक ने बताया कि 18 जनवरी को सुबह 10 बजे से नहरवाली माता मंदिर से कलश यात्रा प्रारंभ की जायेगी।