समीक्षा के कांग्रेस में जाने की अटकलों ने राजनीति गर्माई
2018-11-06 18:44:42 74

आज पूरे सूबे में एक हवा ऐसी चली कि प्रदेश का भाजपा कार्यालय भी इससे अछूता नहीं रहा। हवा थी पूर्व मेयर समीक्षा गुप्ता के कांग्रेस में जाने की, हालांकि समीक्षा अभी तक कांग्रेस में गई नहीं है अगर चली गई तो क्या होगा। सोशल मीडिया पर तो एक स्लोगन भी मशहूर हो गया है क्यों पड़े हो चक्कर में कोई नहीं है समीक्षा की टक्कर में।
15 सालों से सूबे की सरकार में काबिज भाजपा इस बार मुश्किल हालातों में है। पहले से ही एंटी इनकमबैंसी की शिकार भाजपा को अब अपने भी छोड़ छोड़ कर जा रहे है। कई दिग्गजों के पार्टी छोड़ने के बाद अब ग्वालियर से भी बुरी खबर मिलने की अटकले हैं। खबर चल रही है कि पूर्व मेयर समीक्षा गुप्ता कांग्रेस में शामिल होंगी। दक्षिण विधानसभा से उनका नाम लगभग फाइनल हो गया है। बस उचित समय पर कांग्रेस यहां से अपना उम्मीदवार ऐलान करेगी।
समीक्षा के कांग्रेस में जाने की अटकले पूरे सूबे में चल रही है। इस हवा से भाजपा कार्यालय भी अछूता नहीं रहा। पूरे सूबे में समीक्षा नाम चर्चाओं का केन्द्र बन गया है। देखना है ये हवा कहां तक जाती है और इस नुकसान से पार्टी विद डिफरेंस उबर पाती है या नहीं। हालांकि समीक्षा ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले है, क्योंकि नजदीकी लोगों का कहना है कि वह पार्टी की वफादार सिपाही है।