sandhyadesh

रूस बोला- यूक्रेन ने हमारे पत्रकार की हत्या की

रूस-यूक्रेन जंग के बीच जपोरीजिया क्षेत्र में हुए यूक्रेन के हमले में एक रूसी जर्नलिस्ट की मौत हो गई। इस हमले में 3 पत्रकार घायल हुए हैं। रूस ने इसके लिए कीव और पश्चिमी देशों को जिम्मेदार ठहराया है।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन ने अमेरिका से मिले क्लस्टर बम के जरिए ये हमला किया था। रूस के विदेश मंत्रालय ने इसे पहले से प्लान किया हुआ एक जघन्य अपराध बताया है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने कहा- यूक्रेन आतंक फैला रहा है। जिन लोगों ने रूसी पत्रकार को निशाना बनाकर हमसे बदला लेने की कोशिश की है, उन्हें इसकी सजा मिलेगी। इस मौत के लिए वो लोग भी जिम्मेदार हैं, जो यूक्रेन को हथियार सप्लाई कर रहे हैं।

posted by Admin
330

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

00000-00000

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal

!-- Google Analytics snippet added by Site Kit -->