प्रभारी उपेन्द्र वैश की रणनीति से भाजपा महिला मोर्चा प्रचार में आगे रहा
(विनय अग्रवाल)
ग्वालियर। लोकसभा चुनावों के दौरान ग्वालियर में भाजपा प्रत्याशी के लिये महिला मोर्चा ने भी बेहतर से बेहतर कार्य किया। महिला मोर्चा के प्रभारी उपेन्द्र सिंह वैश के नेतृत्व में प्रत्येक बूथ पर महिला कार्यकर्ता ने बखूबी जिम्मेदारी निभाई और घर-घर व्यापक जनसमर्थन जुटाया। इसी के चलते ग्वालियर महिला मोर्चा के प्रभारी उपेन्द्र सिंह वैश की प्रबुद्ध महिला सम्मेलन में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनिता श्रीनिवासन ने जमकर तारीफ की और यह कहा कि वैश जैसे नेता मोर्चें के स्थाई प्रभारी होनी चाहिये।
भाजपा महिला मोर्चा ने ग्वालियर में भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह के लिये व्यापक तौर पर काम किया। महिला मोर्चें की प्रदेश अध्यक्ष सांसद मीरा नारोलिया भी महिला मार्चें के काम से बेहद खुश है। ग्वालियर में महिला मोर्चा प्रभारी भाजपा नेता उपेन्द्र सिंह वैश के कुशल मार्गदर्शन में महिला मोर्चें की कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार व जनसंपर्क की कमान सम्हाले रखी। सबसे बड़ी बात यह रही कि भाजपा नेत्री सुमन शर्मा, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, रेशू राजावत, व्यंजना मिश्रा, हेमलता रामेश्वर भदौरिया सहित जिलाध्यक्ष नीलिमा शिंदे के नेतृत्व में महिलाओं ने जिम्मेदारी बखूबी निभाई और प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को लेकर लेकर आम जनता को भाजपा के पक्ष में करने का प्रयास किया।
स्वयं मोर्चा प्रभारी उपेन्द्र सिंह वैश ने महिला कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर हर बूथ, मंडल पर महिलाओं के सबसे ज्यादा कार्यक्रम आयोजित कराये। सभी विधानसभाओं में सम्मेलन कराकर कार्यकर्ताओं को पार्टी लाइन पर उत्साहित किया। इसके साथ ही डेढ़ दो माह तक जनसंपर्क के लिये टीमों की व्यवस्था की। इसी कारण अब भाजपा प्रत्याशी के लिये महिला मोर्चें की कार्यकर्ताओं की जमकर तारीफ हो रही है। स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष वनिता श्रीनिवासन व प्रदेश अध्यक्ष मीरा नारोलिया ग्वालियर में महिला मोर्चा प्रभारी उपेन्द्र सिंह वैश की खुले मंच पर तारीफ कर चुकी हैं।