निकलेगी भगवान परशुराम की पालकी यात्रा, तैयारी बैठक हुई
ग्वालियर। भगवान श्री परशुराम पालकी समिति ग्वालियर द्वारा अक्षय तृतीया 10 मई को सुबह 7 बजे श्रीराम मंदिर फालका बाजार लश्कर से विशाल पालकी यात्रा निकलेगी। जो सनातन धर्म मंदिर पर पहुंचकर संपन्न होगी। पालकी यात्रा की तैयारियों को लेकर एक बैठक सोमवार को आयोजित की गई।
7 मई को सायं श्रीराम मंदिर फालका बाजार पर अक्षय तृतीया पर निकलने वाली भगवान श्री परशुराम पालकी शोभायात्रा के साथ श्री परशुराम ध्वज वैदिक मंत्रोच्चारण से स्थापित किया जाएगा। इसी क्रम में 8 मई को सुबह 7 बजे आप्टे जी की पायेगा नई सड़क से जमदारा अमृत कलश यात्रा नरेश कटारे एवं भार्गव समाज के पूर्व महामंत्री सतीश शर्मा के नेतृत्व में निकलेगी। इसी दिन सायं 6 सभी समाजों की बैठक आयोजित की गई है। 9 मई को सायं 5 बजे प्रधान कार्यालय ऊंट पुल पाटनकर बाजार पर महिलाओं द्वारा भगवान श्री परशुराम कलशों का पूजन एवं मंगल गीत गायन होगा। बैठक में प्रकाश नारायण शर्मा, हेमंत एडिशन शर्मा, अनिता रिछारिया, नीतू शर्मा, संध्या तिवारी, भारती शर्मा हरदेनिया, सुधा दीक्षित, आशा त्रिपाठी, सुलेखा शर्मा, प्रतिभा दीक्षित, साधना दीक्षित, शशि गोस्वामी, उषा गोस्वामी, रेणु शर्मा, कांता शर्मा, माया भारद्वाज, आशी प्रतिभा दुबे, सरिता त्रिपाठी, राधा शर्मा, रेखा चतुर्वेदी, अंजू शर्मा, अर्चना शर्मा, मंजू मिश्रा, सीमा शर्मा, रूबी शर्मा, निशा शुक्ला रेनू जी, नंदा काटे, शशि शर्मा, रश्मि शर्मा, नेहा शर्मा आदि मौजूद रहीं।