सतर्कता पूर्वक उत्कृष्ट कार्य हेतु कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार


 मंडल रेल प्रबंधक झाँसी दीपक कुमार सिन्हा द्वारा संरक्षित रेल संचालन एवं सतर्कता, सजगता, संरक्षा, जागरूकता पूर्वक कार्य करने तथा गाड़ी संचालन के दौरान पायी गयी अनियमितताओं पर त्वरित कार्यवाही कर रेल संचालन को संरक्षित करने के उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रत्येक कर्मचारी को संरक्षा प्रशस्ति पत्र तथा नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। 
पुरुस्कृत कर्मी में विनोद केसरी/लोको पायलट (गुड्स), झाँसी, कृष्णकान्त तिवारी सहायक लोको पायलट (झांसी), सचिन कुमार मौर्या/ट्रैकमैन/डबरा, ब्रिजेश कुमार /ट्रैकमैन/डबरा तथा आनंद प्रकाश ट्रैकमैन झाँसी सम्मिलित रहे | इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) विवेक मिश्र, अपर मंडल रेल प्रबंधक आर डी मौर्य, वरि मंडल संरक्षा अधिकारी अतुल यादव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा उपस्थित रहे । पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचरियों को वरि. मंडल संरक्षा अधिकारी/झॉसी द्वारा भविष्य में इसी प्रकार से सतर्कता, सजगता तथा उत्कृष्टता पूर्वक कार्य करने को कहा।

posted by Admin
35

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

00000-00000

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal

!-- Google Analytics snippet added by Site Kit -->