स्व. राजकुमार बंसल सच्चे भाजपा जनसेवक थे, उन्होंने पूरा जीवन पार्टी की सेवा कीः प्रभात झा

- स्व. राजकुमार बंसल को तृतीय पुण्य स्मरण पर दी पुष्पांजलि
ग्वालियर। स्व. राजकुमार बंसल भारतीय जनता पार्टी के सच्चे जनसेवक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन पार्टी की सेवा में लगाया। कार्यकर्ताओं से उनका असीम लगाव था। वह हर किसी की मदद के लिये सदैव तैयार रहते थे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा ने स्व. राजकुमार बंसल के तृतीय पुण्य स्मरण पर स्व. बंसल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुये कहीं। इस अवसर पर स्व. बंसल के सुपुत्र धीरज बंसल, पंकज बंसल सहित बंसल परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे।
स्व. राजकुमार बंसल के तृतीय पुण्य स्मरण पर पुष्पांजलि एवं पटा का आयोजन किडिज कार्नर स्कूल नया बाजार पर शनिवार को किया गया था। स्व. बंसल को पुष्पांजलि अर्पित करते हुये पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा कि स्व. बंसल बेहद ही सरल और मिलनसार व्यक्ति थे। वह पार्टी जनसेवक के साथ ही समाज की सेवा में भी अग्रणी रहे। वह पार्टी कार्यकर्ताओं को भी पूरा सम्मान देते थे। जीबी पंत अस्पताल दिल्ली के प्रसिद्ध चिकित्सक डा. जमाल युसूफ ने भी स्व. बंसल के साथ की अपनी भेंट को स्मरणीय बताते हुये पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। भाजपा के स्थानीय सांसद विवेक शेजवलकर, गंगादास की शाला के रामदास महाराज, काली माता मंदिर के महंत, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता लोकेन्द्र पाराशर, पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव, जिला महामंत्री विनय जैन, राजू पलैया, निगम सभापति मनोज तोमर, चेम्बर अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल, कैट के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, बृजेन्द्र सिंह जादौन लालजी, प्रीतम सिंह बघेल, गजेन्द्र अष्ठाना, शिवेन्द्र सिंह राठौर, पूर्व सीएमओ मनीष शर्मा, दीपक अग्रवाल, नूतन श्रीवास्तव, भाजपा नेता नरेश गुप्ता, भाजपा जिला मंत्री विनोद शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी विजय गर्ग, देवेश शर्मा, अन्नू उपाध्याय, आलोक शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल, अजय मिश्रा, रामकिशन कटारे, रवि उपाध्याय, रविकांत दुबे सहित हजारों लोगों ने स्व. बंसल को पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। वहीं पटा अवसर पर प्रसादी भी लोगों ने ग्रहण की।

posted by Admin
108

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

00000-00000

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal

!-- Google Analytics snippet added by Site Kit -->