sandhyadesh

नार्थ सैण्ट्रल रेलवे इम्पलाई संघ के साथ रेलवे अधिकारियों की 25वीं स्थाई वार्ता तंत्र आयोजित

मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय में रेलवे अधिकारियों तथा मंडल की मान्यता प्राप्त यूनियन एन.सी.आर.ई.एस. के मध्य मंडल स्तर पर 25वीं स्थाई वार्ता तन्त्र का आयोजन मंडल रेल प्रबन्धक डी.के. सिन्हा की अध्यक्षता में किया गया। 
बैठक को संबोधित करते हुये मंडल रेल प्रबन्धक डी.के. सिन्हा ने कहा कि प्रशासन तथा यूनियन पदाधिकारियों के मध्य इस तरह की बैठकों के माध्यम से कर्मचारी को होने वाली समस्यों का समाधान होता तथा आपसी सौहार्द बढ़ता है। इस दौरान मंडल रेल प्रबन्धक द्वारा झांसी मंडल में किये जा रहे विकास कार्यों के बारे में अवगत कराया गया। रेलवे क्रासिंगों पर रेलवे ओवर ब्रिज तथा अंडर ब्रिज बनने के कारण संडक व रेल यातायात में होने वाली असुविधायों पर विराम लगा है। इस दौरान 15 लेवल क्रासिंग बन्द हुये है तथा 12 गेट इन्टरलॉक हुये है। अनुकम्पा के आधार पर 92 मामलों का निस्तारण किया गया तथा 2084 कर्मचारियों को पदोन्नति व 694 को एम.ए.सी.पी. के माध्यम से वित्तीय उन्नय का लाभ दिया गया। सिंगल विंडो सैल के माध्यम से कर्मचारियों के 5435 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसके साथ ही मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर जन अदालत, एच.आर.एम.एस., यू.एम.आई.डी. शिवरों का आयोजन किया गया। 
मंडल में 17120 से अधिक कर्मचारियों को उम्मीद कार्ड जारी किये जा चुके है तथा 306 कर्मचारियों का एनपीएस से ओपीएस के प्रकरण में एनएसडीएल से धनराशि प्राप्त कर भविष्य निधि खाते में जमा कर दी गई है। ये सभी कार्य युनियन तथा कर्मचारियों के सहयोग से ही संभव हो सके हैं। इस तरह की बैठक के माध्यम से कर्मचारी हितों से जुडे विषयों पर सार्थक व सुसंगत वार्ता के द्वारा समुचित समाधान होता है तथा अच्छे औद्योगिक संबंध विकसित होते है। सभी मुद्दो पर सौहृादपूर्वक चर्चा की गई। संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी बृजेश कुमार चतुर्वेदी, (सचिव स्थाई वार्ता तन्त्र) द्वारा किया गया। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबन्धक इन्फ्रा विवेक मिश्रा, अपर मंडल रेल प्रबन्धक परिचालन आर0डी0 मौर्या, मंडल के शाखा अधिकारी, एन.सी.आर.ई.एस. के मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह, सचिव भानूप्रताप सिंह चंदेल व मंडल उपाध्यक्ष मनोज जाट, मंडल कोषाध्यक्ष टीपी सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष विवेक चड्ढा, उमर खान सहित अन्य सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
ग्रीष्म काल के दृष्टिगत मंडल के स्टेशनों पर पेय जल व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी
मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में मंडल के सभी स्टेशनों पर पेय जल उपलब्धता पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में मंडल में उपलब्ध वाटर कूलर्स की स्थिति तथा नलों में पानी की उपलब्धता पर दैनिक रूप से रिपोर्टिंग के जरिये सघन निगरानी रखी जा रही है तथा सभी कैटरिंग स्टाल तथा यूनिट्स को पानी बोतल की उपलब्धता शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने हेतु सख्त निर्देश दिए गए है। मंडल के स्टेशनों पर उपलब्ध वाटर वेंडिंग मशीन कांट्रेक्टर को भी मशीन के निर्बाध सञ्चालन हेतु सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त भीषण गर्मी के प्रकोप से जूझ रहे रेल यात्रियों को निशुल्क शीतल जल वितरण शिविर आयोजन कर जल पिलाये जाने हेतु 06 गैर सरकारी संस्थाओं से समन्वय स्थापित करते हुए उन्हें ग्वालियर, मुरैना, भिंड, डबरा एवं बेलाताल स्टेशन पर सभी प्लेटफॉर्म पर शीतल पेय जल उपलब्ध कराने हेतु अनुमति प्रदान की गयी है। शीतल पेय जल शिविर हेतु विशेष तौर पर ऐसे स्थान चिन्हित कराये जा रहे हैं, जहाँ से खानपान इकाई या वाटर पॉइंट दूरस्थ हों, ताकि पेय जल को प्राप्त करने में असुविधा ना हो। उल्लेखनीय है कि मंडल के अधिकारियों द्वारा भी उक्त शिविर में श्रमदान कर सभी का प्रोत्साहन किया जाता है तथा यात्रियों के हितार्थ सुविधा प्रदान करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

posted by Admin
56

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

00000-00000

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal

!-- Google Analytics snippet added by Site Kit -->