पत्रकारों का फाग महोत्सव 30 मार्च को

- पत्रकार फूलो से होली खेल देंगे पानी बचाने का संदेश
- पत्रकार कवि सम्मेलन और फाग के गीतों से सजेगी शाम 

ग्वालियर। ग्वालियर प्रेस क्लब और मध्य प्रदेश पत्रकार संघ के संयुक्त तत्वाधान में इस बार रंगपंचमी के अवसर पर आज 30 मार्च को होली मिलन और पत्रकार कवि सम्मेलन फाग महोत्सव का आयोजन किया गया है। फाग महोत्सव में पत्रकार फूलों से होली खेल जनता को पानी बचाने का संदेश देंगे। 
प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा एवं सचिव सुरेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक मध्यप्रदेश पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा, व्यवस्थापक जिलाध्यक्ष दीपक तोमर, सलाहकार मंडल में सुरेंद्र माथुर, प्रवीण दुबे, राज दुबे, राजेश जायसवाल, रवि उपाध्याय होंगे। आज शनिवार 30 मार्च को फूलबाग स्थित प्रेस क्लब परिसर में आयोजित होने वाले इस फाग महोत्सव में सभी पत्रकार साथी फाग गीतों पर फूलों से होली खेलेंगे। शाम 5 बजे से पत्रकार कवि फाग महोत्सव का रंग जमाएंगे।

posted by Admin
45

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

00000-00000

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal

!-- Google Analytics snippet added by Site Kit -->