हर स्थिति में निकलेगी अचलनाथ की रंग पंचमी यात्रा

ग्वालियर। अचलेश्वर मंदिर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रंगपंचमी यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है। भगवान अचलनाथ यात्रा के माध्यम से गिरिराज जी का मंदिर, राम मंदिर, चक्रधर मंदिर पर होली खेलते हैं। हालांकि भक्तों के निर्णय के बाद प्रशासन ने भी यात्रा निकालने की सशर्त मंजूरी दे दी है। 
यहां बता दें कि मंदिर के पूर्व पदाधिकारी एवं भक्तों को जब रंगपंचमी नहीं निकलने की सूचना मालूम पड़ी तो पूर्व पदाधिकारी एवं भक्तजन एकत्रित हुए और शुक्रवार को बैठक की। बैठक में भक्तों एवं पूर्व पदाधिकारियों ने कहा कि शहर की आध्यात्मिक परंपरा की अवहेलना स्वीकार नहीं होगी। वर्तमान मंदिर प्रशासन के रंगपंचमी निकलने से मना करने पर भक्तों एवं पूर्व पदाधिकारियों ने कहा कि रंगपंचमी निकालने का मंदिर प्रशासन द्वारा विरोध किया गया तो भी हर स्थिति में रंगपंचमी निकाली जायेगी। भक्तजनों ने सभी नगरवासियों से आज 30 मार्च को प्रातः 10 बजे से महाआरती के पश्चात भगवान अचलनाथ के मंदिर से निकलने वाली रंगपंचमी यात्रा में सम्मिलित होकर भगवान भोलेनाथ के चरणों में अपनी आस्था ज्ञापित करने की अपील की है। इस अवसर पर मंदिर के पूर्व सचिव महेश मुदगल, पूर्व अध्यक्ष हरिदास अग्रवाल, पूर्व सचिव राजीव चड्ढा, महेंद्र भदकारिया, पूर्व सचिव सोनू बाजपेई, पूर्व पदाधिकारी पूर्व उपाध्यक्ष विजय कब्जू, पूर्व उपाध्यक्ष नवीन गर्ग, पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश खरया, रवी चैबे, संतोष राठौड़, मनोज अग्रवाल, वीर सिंह कमरिया, महेंद्र साहू, सुरेंद्र शर्मा उपस्थित थे।

posted by Admin
221

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

00000-00000

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal

!-- Google Analytics snippet added by Site Kit -->