आईएफएस वन संरक्षक ने लिया सामाजिक वानिकी वृत्त ग्वालियर का प्रभार

ग्वालियर। भारतीय वन सेवा के अधिकारी वन संरक्षक नरेश सिंह यादव ने बुधवार को सामाजिक वानिकी वृत का पदभार ग्रहण कर लिया है। बीते दिनों मध्यप्रदेश शासन वन विभाग द्वारा संयुक्त संचालक कान्हा राष्ट्रीय उद्यान मंडला में पदस्थ थे। आईएफएस यादव का सामाजिक वानिकी वृत्त ग्वालियर का जिम्मा सौंपा गया है। यादव ने बुधवार को वृत्त के प्रभारी अधिकारी एसपी शाक्य एवं वृत्त की समस्त इकाइयों के वन विस्तार अधिकारियों, कार्यालयीन कर्मचारियों की उपस्थिति में चार्ज लिया। 
अभी टी.एस. सुलिया मुख्य वन संरक्षक क्षेत्रीय सामाजिक वानिकी के अतिरिक्त प्रभार में थे। विगत 6-7 वर्षों से सामाजिक वानिकी व्रत में कोई अधिकारी स्थाई रूप से पदस्थ नहीं था। आईएफएस नरेश यादव के बारे में बताया गया है कि वह 2006 से 2009 तक ग्वालियर तपोवन अनुसंधान में रह चुके हैं। जबकि वर्ष 2009 से 2012 तक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में प्रतिनियुक्ति पर रह चुके हैं। नरेश यादव द्वारा वर्ष 2012 में एम.टेक आईआईटी रुड़की से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया गया। नरेश यादव द्वारा पर्यावरण प्रबंधन तकनीकी वानिकी, सिविल इंजीनियरिंग, शैक्षणिक क्षेत्र में कई बार विशेष उपलब्धियां एवं पुरस्कार प्राप्त किए है।यादव अच्छे खिलाड़ी (मैराथन दौड़), लेखक एवं प्रवक्ता के रूप में भी विशेष रूचि रखते हैं। बुधवार को वन संरक्षकयादव के परिवार ग्रहण करते समय सामाजिक वानिकी व्रत ग्वालियर का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

posted by Admin
56

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

00000-00000

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal

!-- Google Analytics snippet added by Site Kit -->