विधायक क्रिकेट प्रीमियर लीग........ वार्डों की क्रिकेट टीमें मचा रही हैं धूम


ग्वालियर। जन उत्थान न्यास के तत्वाधान में हो रहे विधायक प्रीमियर लीग 2026 रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के आज पांचवे दिन सुबह एवं शाम की पारी में क्रिकेट मैचों का आयोजन किया गया, जिसमें सुबह 3 मैच एवं शाम को 5 मैच खेले गये। वार्डों की क्रिकेट टीमें धूम मचा रहीं हैं।
 एम.एल.बी काॅलेज के खेल मैदान में मंगलवार की शाम को हुई बारिश के कारण 2 मैच हो पाये बाकि 3 मैच बुधवार सुबह खेले गये। मंगलवार शाम को पहला मैच सायं 4 बजे टीम 56/डी एवं टीम 56/डब्लू के मध्य खेला गया। दूसरा मैच सायं 5 बजे से टीम 56/ई एवं टीम 56/व्ही के मध्य खेला गया। बुधवार सुबह की पारी में पहला मैच सुबह 6:30 बजे 56/एफ एवं 56/यू के मध्य, दूसरा मैच सुबह 7:30 बजे 56/जी एवं 56/टी के मध्य एवं तीसरा मैच 56/एच एवं 56/एस के मध्य खेला गया।
मैच की शुरूआत में टूर्नामेंट के आयोजक, न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों के साथ टीमों से परिचय किया और टीमों को शुभकामनाएं दी। मैच में मुख्य अतिथि के रूप से श्योपुर विधानसभा के विधायक बाबू जण्डेल सिंह, सुरेश दादा वरिष्ठ समाजसेवी, राधेश्याम कुचिया पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गहोई वैश्य समाज मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता महाराज सिंह पटेल, ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद जैन एवं ब्लाॅक अध्यक्ष राजेश तोमर मौजूद रहे।

मंगलवार शाम की पारी के मैच परिणामः-
मंगलवार सायं 4 बजे से पहला मैच टीम 56/डी एवं टीम 56/डब्लू के मध्य खेला गया। जिसमें 56/डी के कप्तान मनीष ने टाॅस जीतकर बैटिंग चुनी और 8 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 73 रन बनाये। जिसके विरूद्ध 56/डब्लू ने 4 ओवर 2 बाॅल में 75 रन बनाये और जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच प्रदीप को दिया गया।
दूसरा मैच टीम 56/ई एवं टीम 56/व्ही के मध्य खेला गया, टीम 56/ई ने टाॅस जीतकर बैटिंग की और 8 ओवर में 138 रन बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 56/व्ही 7 ओवर में 51 रन बना पाई और मैच हार गई। मैन ऑफ द मैच विक्की को मिला।

बुधवार सुबह की पारी के मैच परिणामः-
सुबह 6:30 बजे पहला मैच टीम 56/एफ एवं टीम 56/यू के मध्य खेला गया। टीम 56/यू ने टाॅस जीतकर 8 ओवर में 34 रन बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 56/एफ ने 35 रन बनाये और जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच आशुतोष को मिला।
दूसरा मैच सुबह 7:30 बजे से टीम 56/जी एवं 56/टी के मध्य खेला गया, टीम 56/जी ने टाॅस जीतकर 8 ओवर में 112 रन बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 56/टी ने सिर्फ 38 रन बनाये और मैच हार गई। मैन ऑफ द मैच प्रशांत को 4 विकेट लेने पर दिया गया।
तीसरा मैच सुबह 8:30 बजे टीम 56/एस एवं 56/एच के मध्य खेला गया। टीम 56/एच ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करते हुये 62 रन बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 56/एस ने 4 ओवर 3 बाॅल में 63 रन बनाये और जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच यथार्थ को मिला।

बुधवार शाम की पारी के मैच परिणामः-
पहला मैच वार्ड क्रमांक 60 की टीम 60/बी एवं 60/आर के मध्य खेला गया। टीम 60/आर ने टाॅस जीतकर बाॅलिंग की। टीम 60/बी ने बैटिंग करते हुये 8 ओवर में 93 रन बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 60/आर ने 7 ओवर 4 बाॅल में 94 रन बनाये और मैच जीत गई। मैन ऑफ द मैच दिनेश रजक को मिला।
दूसरा मैच वार्ड क्रमांक 30 की टीम 30/ए एवं 30/बी के मध्य खेला गया। टीम 30/ए ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 8 ओवर में 52 रन बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 30/बी ने बल्लेबाजी करते हुये 4 ओवर 3 बाॅल में ही 55 रन बनाकर जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच अमन को 4 विकेट लेने पर मिला।
तीसरा मैच वार्ड क्रमांक 23 की टीम 23/ए एवं 23/ई के मध्य खेला गया। टीम 23/ए ने टाॅस जीतकर बाॅलिंग की। टीम 23/ई ने बैटिंग करते हुये 8 ओवर में 58 रन बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 23/ए ने 5 ओवर 5 बाॅल 64 रन बनाये और जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच राहुल को मिला।

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->