sandhyadesh

हरिशंकरपुरम में कोलड्रिंक और जलजीरा से कर रहे हैं प्रगणक का सत्कार

ग्वालियर। हरिशंकरपुरम के जोन 13 वार्ड 58 में जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य निर्धारित समय से पहले ही तेज़ी के साथ आगे बढ़ रहा है। शासन के निर्देशानुसार हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) में भवन क्रमांकन और सूचीकरण का कार्य पूरी गंभीरता और समर्पण के साथ किया जा रहा है।
प्रगणक मृदुला गुप्ता, बरखा वर्मा, नेहा राजपूत एवं मीना चंदेल द्वारा अपनी-अपनी एचएलबी में भवन नंबरिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा चुका है। टीम ने सुबह से शाम तक क्षेत्र में भ्रमण कर प्रत्येक भवन का विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज किया। किट प्राप्त करने और एचएलओ ऐप डाउनलोड करने के बाद अब नजरी नक्शा तैयार करने का कार्य भी प्रारंभ किया जा रहा है तथा शीघ्र ही जनगणना की पहली एंट्री की जाएगी।
सुपरवाइजर द्वारा निरंतर क्षेत्र का भ्रमण कर प्रत्येक एचएलबी का निरीक्षण किया जा रहा है। वे न केवल कार्य की निगरानी कर रहे हैं, बल्कि प्रगणकों को आवश्यक मार्गदर्शन, सामग्री, नक्शा बनाने हेतु बड़ी शीट एवं अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करा रहे हैं। किसी भी समस्या का तुरंत समाधान किया जा रहा है, जिससे कार्य में निरंतर गति बनी हुई है।
जनगणना उपायुक्त श्री प्रदीप श्रीवास्तव द्वारा भी पल-पल की मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और प्रभावी बनी हुई है। प्रशासन की ओर से समय पर किट, ड्यूटी ऑर्डर एवं आवश्यक सहयोग मिलने के कारण कार्य सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।
वर्तमान स्थिति में सर्किल 05 में 8 में से 5 एचएलबी में भवन नंबरिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा शेष में कार्य प्रगति पर है। लगभग 80 प्रतिशत कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। विशेष बात यह है कि इस पूरे अभियान में प्रगणक, सुपरवाइजर एवं नागरिक—सभी संतुष्ट और उत्साहित हैं।
स्थानीय नागरिकों का सहयोग भी उल्लेखनीय है। जनगणना टीम का जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है, उन्हें पानी, शीतल पेय, चाय-नाश्ता आदि की व्यवस्था भी की जा रही है। यह जनभागीदारी इस अभियान की सफलता का मुख्य आधार बन रही है।
जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि देश के विकास की आधारशिला है।
प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में सहयोग करें और सही एवं पूर्ण जानकारी देकर देश के उज्ज्वल भविष्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->