sandhyadesh

जल गंगा संवर्धन एवं स्वच्छता अभियान में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी

ग्वालियर।  ग्राम पंचायत भयपुरा के अंतर्गत ग्राम झंडा का पुरा में जल संवर्धन एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन दो स्थानों गुरुकुल विद्या मंदिर स्कूल परिसर एवं जागेश्वर महादेव मंदिर परिसर में किया गया। यह अभियान प्राथमिक महिला आजीविका बहुउद्देशीय सहकारी संस्थान एवं अटल संकुल स्तरीय संगठन के सहयोग से सहयोगी संस्था सफल युवा मंडल द्वारा आयोजित किया गया।
अभियान के अंतर्गत स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं द्वारा दोनों स्थानों पर व्यापक स्तर पर साफ-सफाई करते हुए श्रमदान किया गया। साथ ही ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न गतिविधियाँ भी संचालित की गईं। विशेष रूप से जागेश्वर महादेव मंदिर परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया गया। कार्यक्रम में असिस्टेंट ब्लॉक मैनेजर घाटीगांव सुश्री शिखा चौबे एवं सफल युवा मंडल ग्वालियर के अध्यक्ष अरविंद कुशवाह सहित स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने भागीदारी की। यह पहल न केवल स्वच्छता एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध हुई, बल्कि महिलाओं की सशक्त भागीदारी को भी रेखांकित करती है। ऐसे आयोजन ग्रामीण विकास एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। 

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->